निबंध कैसे लिखें? | Nibandh Likhane ka Tarika

निबंध कैसे लिखे?  यह सवाल हमारे मन में बहुत सी बार आता है कई बार हमें समझ नहीं आता है कि हम एक अच्छा सा निबंध किस प्रकार लिख सकते हैं। निबंध लिखना भी एक कला है। आप अगर इस लेख को पढ़ते हो तो आप बड़ी आसानी से हिंदी में निबंध लिखना सीख जाओगे।

निबंध क्या होता है? | What is an essay?

यह भी हमारे लिए जानना बहुत ज्यादा आवश्यक है कि निबंध क्या होता है? व निबंध क्या है? निबंध शब्द नि+बंध से बना होता है जिसका अर्थ अच्छी तरह से बंधा हुआ होता है। निबंध को हम इस प्रकार समझ सकते है कि यह एक ऐसी रचना होती है जिसके द्वारा आप अपने विचारों वे भावों को एक व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत कर सकते हो।

निबंध लिखित रूप में होते हैं और यह गद्य की सबसे प्रभावशाली विद्या होती है। निबंध को सरल और स्पष्ट भाषा में व्यवस्थित और क्रमबद्ध रूप में प्रस्तुत किया जाता है।

निबंध का प्रश्न सभी शिक्षा बोर्डों में अवश्य ही पूछा जाता है। इस परीक्षा में लिखने पर अच्छे अंक भी प्राप्त होते हैं।

निबंध की परिभाषा को जानिए | Definition of Essay

बहुत से विद्वानों ने निबंध की अपने हिसाब से अलग-अलग परिभाषाएं दी हैं। निबंध की परिभाषा पंडित श्यामसुंदर दास जी ने कुछ इस प्रकार दी है कि “निबंध वह लेख है जिसमें किसी गहन विषय पर विस्तार पूर्वक और पांडित्य पूर्ण ढंग से विचार किया गया हो”

बाबू गुलाब राय जी ने भी निबंध की बहुत ही अच्छी परिभाषा दी है उन्होंने निबंध की परिभाषा कुछ इस प्रकार दी है कि “निबंध उस गद्य रचना को कहते हैं जिसमें एक सीमित आकर के भीतर किसी विषय का वर्णन या प्रतिपादन एक विशेष निजीपन, स्वच्छंदता संजीविता और क्रमबद्धता के साथ किया हो”

निबंध की परिभाषा को साधारण भाषा में कुछ इस प्रकार लिखा जा सकता है कि निबंध उस गद्य रचना को कहते हैं जिसमें लेखक सीमित आकर के भीतर अपने विस्तार पूर्ण विचारों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत कर पाता है। निबंध में लेखक का व्यक्तित्व भी देखा जा सकता है।

निबंध लिखने का सही तरीका, निबंध कैसे लिखें? | How to write an essay?

ऐसे देखा जाए तो निबंध लिखना बिल्कुल भी कठिन नहीं है निबंध लिखना बहुत ही आसान है। सबसे पहले आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि आप किस कक्षा में पढ़ते हो और किस स्तर का निबंध लिखना चाहते हो। आपको निबंध लिखने के लिए एक विषय का चुनाव कर लेना है। आपको जिस भी विषय पर निबंध लिखना है उसे विषय के बारे में आपको कुछ बिंदुओं को निर्धारित करना चाहिए। आपके लिए यह भी आवश्यक है कि आपको अपनी परीक्षा का समय ध्यान में रखते हुए ही अपने निबंध के अंकों के आधार पर निबंध लेखन का कार्य पूर्ण कर लेना चाहिए।

इसको भी पढ़े-   एलएलबी करने के फायदे: एलएलबी क्या होता है? सम्पूर्ण जानकारी

निबंध के विषय

निबंध लिखते समय सबसे पहले विषय का चयन करना बहुत ज्यादा आवश्यक है। निबंध बहुत से विषयों पर लिखा जा सकता है इन विषयों के बारे में हम सुनते, देखते और पढ़ते हैं भी हैं। निबंध लेखन के प्रमुख विषय कुछ इस प्रकार लिए जा सकते हैं जैसे – मौसम, धार्मिक त्योहार, राष्ट्रीय त्योहार, विभिन्न प्रकार की समस्याएं आदि।

अगर आप निबंध लिखना चाहते हो तो आप उस विषय पर निबंध लिख सकते हो जिस विषय का आपको अच्छी जगह से ज्ञान है। आप चाहो तो पर्यावरण प्रदूषण पर भी निबंध लिख सकते हो यह विषय बहुत ही उपयुक्त है।

निबंध के अंग

निबंध लिखने का सही तरीका आपको तभी पता चलेगा जब आप निबंध के बारे में और ज्यादा जानोगे। मुख्यतः निबंध के तीन अंग होते हैं –

  • आरंभ
  • विस्तार
  • उपसंहार।

निबंध लिखते समय सबसे पहले निबंध का विषय लिखने के बाद निबंध के विषय का परिचय अर्थात प्रस्तावना लिखनी चाहिए। निबंध का परिचय व प्रस्तावना ही निबंध का आरंभ होता है। निबंध के आरंभ में ही निबंध की झलक प्राप्त की जा सके कुछ इस प्रकार आपको निबंध का आरंभ सुगठित और संक्षिप्त लिखना चाहिए।

आरंभ लिखने के बाद आपको निबंध का विस्तार लिखना होता है आप जिस भी विषय पर निबंध लिख रहे हैं उस विषय को अच्छी तरह से समझ लेना है और उसके बाद आपको विस्तार या मध्य भाग पर लेखन आरंभ करना है। आप जब भी विस्तार भाग को लिखना आरंभ करें तब आपको एक रूपरेखा बना लेनी चाहिए। रूपरेखा में निबंध विषय के बारे में महत्वपूर्ण बिंदुओं को क्रमवार आपको अपनी उत्तर पुस्तिका में लिख लेना है। जब भी हम विषय के महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए निबंध लिखते हैं तो हम निबंध को व्यवस्थित हुए प्रभावशाली रूप से लिख सकते हैं। मध्य भाग निबंध का आवश्यक जानकारी को प्रस्तुत करने वाला भाग होता है। इस भाग को आपको आकर्षक रूप से लिखना है जिस से परीक्षक को आपके निबंध विषय संबंधित जानकारी पूरी तरह से मिल सके।

निबंध का अंतिम भाग उपसंहार होता है जिसे हम समापन भी कर सकते हैं। उपसंहार में हमें अपने निबंध विषय के बारे में अपने विचारों को स्पष्ट रूप से लिखने का अंतिम अवसर होता है। निबंध के अधिक भाग का लाभ उठाते हुए हमें पूरी तरह से सोच समझकर व अच्छे ढंग से एक अच्छा सा अंतिम अनुच्छेद लिखना होता है।

निबंध के भेद | Distinctions of essay

निबंध को विद्वानों ने अपने हिसाब से अलग-अलग भेदों में बाटा है। निबंध के कुछ भेद इस प्रकार हैं –

  1. वर्णनात्मक निबंध
  2. भावात्मक निबंध
  3. विचारात्मक निबंध
  4. व्यंग्यात्मक निबंध
  5. आत्मपरक निबंध

निबंध लेखन का तरीका: निबंध लिखते समय ध्यान में रखने योग्य कुछ बातें

सबसे पहले आपको विषय का चुनाव करना है पर विषय का चुनाव करने के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपको उस विषय का चुनाव करना है जो कि आपको स्पष्ट रूप से उस विषय के बारे में याद हो और आप उस विषय के जानकार हो।

जब भी आप निबंध लिखो तो निबंध को अपनी समझ, ज्ञान और अनुभव के आधार पर महत्वपूर्ण बिंदुओं में बांट लेना चाहिए। निबंध लिखते समय आपको सबसे पहले निबंध का विषय लिखना है।

इसको भी पढ़े-   BDG Win: A Comprehensive Mobile Gaming Platform for Fast and Secure Play

निबंध लिखते समय इस बात का भी महत्वपूर्ण ध्यान रखना चाहिए कि आप जब भी निबंध लिखो तो निबंध को सरल भाषा में लिखना चाहिए। निबंध में जब भी बोलचाल की भाषा का प्रयोग किया जाता है तो यह निबंध को ज्यादा आकर्षक और अच्छा बनाता है। निबंध में अन्य भाषाओं के प्रचलित शब्दों का भी प्रयोग होना चाहिए। आप अगर साहित्यिक शब्दों का कम प्रयोग करोगे तो निबंध में गलती होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

आप अगर निबंध में छोटे-छोटे वाक्यों को लिखते हो तो इससे आपके द्वारा गलती होने के चांस बहुत कम हो जाते हैं।

निबंध में काव्य पंक्तियों को भी शामिल किया जा सकता है काव्य पंक्तियों को आरंभ और अंत में लिखा जा सकता है। आप अगर चाहो तो विषय को समझाने के लिए विस्तार व मध्य भाग में भी काव्य पंक्तियों को लिख सकते हो। ऐसा कोई जरूरी भी नहीं है कि आप निबंध में काव्य पंक्तियों को भी शामिल करें। आपको अगर निबंध लिखते समय कोई कविता याद नहीं आती है तो आप अपने हिसाब से भी कविता बनाकर निबंध में लिख सकते हो।

आपको लगता है कि आपको किसी विद्वान का विचार याद है जो कि आपके निबंध विषय से मिलता जुलता है तो आप उस विचार को भी निबंध में शामिल कर सकते हो। आपको किसी विद्वान का अंग्रेजी भाषा का विचार याद है तो आप उस विचार को रोमन भाषा या सरल हिंदी भाषा में भी निबंध में लिख सकते हो।

निबंध को आकर्षक बनाने के लिए निबंध में छोटे-छोटे और सरल भाषा वाले मुहावरों का भी प्रयोग करना चाहिए। अगर आप अपने निबंध में मुहावरों को शामिल करते हो तो इससे आपका निबंध और ज्यादा आकर्षक बन जाता है।

अपने निबंध में कुछ ऐसी बातें लिखी है किसी विद्वान का अच्छा सा विचार लिखा है जिन्हें आप अधिक स्पष्ट करना चाहते हो तो उन्हें आप रेखांकित भी कर सकते हो।

निबंध लिखते समय निबंध में विषय के आधार पर आवश्यक तर्कों की सूचनाओं का भी प्रयोग करना चाहिए। निबंध लेखन में क्रमबद्धता का ध्यान रखना भी अत्यंत ही आवश्यक है। निबंध में आपको अपने खुद के विचार भी शामिल करने चाहिए। आप जब भी निबंध लिखें तो निबंध लिखते समय निश्चित शब्द सीमा का भी आपको ध्यान रखना चाहिए।

Leave a Comment

1 × one =

error: Content is protected !!
live casino mahjong slot sabung ayam online sabung ayam online mix parlay