भारत में 2 लाख से कम की 9 बेहतरीन फ़ूड फ्रैंचाइज़ी?

भारत मे बहुत से ऐसे लोग है जो फ़ूड फ्रैंचाइज़ी के माध्यम से अपना एक नया बिज़नेस शुरू करना चाहते है। यदि आप भी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो कम बजट में एक बढ़िया फ़ूड फ्रैंचाइज़ी लेकर अपना एक नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं।

इस लेख में हम आपको भारत में 2 लाख से कम की 9 बेहतरीन फ़ूड फ्रैंचाइज़ी के बारे में बतायेगें। आप इनकी फ़ूड की फ्रैंचाइज़ी लेकर अपना एक बढ़िया बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

 

भारत में 2 लाख से कम की 9 बेहतरीन फ़ूड फ्रैंचाइज़ी?

भारत मे बहुत से फ़ूड फ्रैंचाइज़ी जो लोगो को अपनी फ्रैंचाइज़ी देती है लेकिन उनकी फ्रैंचाइज़ी फीस बहुत ज्यादा होती है। यहाँ हम आपके साथ कुछ बेहतरीन और उच्च कोटि की भारत में 2 लाख से कम की 9 बेहतरीन फ़ूड फ्रैंचाइज़ी के बारे में बताने जा रहे हैं।

जिन फ़ूड फ्रैंचाइज़ी को हम यहाँ बताने जा रहे हैं उन सभी की फ्रैंचाइज़ी फीस काफी कम है। एक साधारण व्यक्ति की इन सभी फ़ूड फ्रैंचाइज़ी को लेकर अपना व्यापार शुरू कर सकता है।

1. चिक ब्लास्ट (Chick Blast)-

Chick Blast एक बहुत ही पापुलर चिकन फास्ट फूड रेस्तरां चेन है। Chick Blast कंपनी की शुरुआत 2016 में हुई थी। इस समय Chick Blast का मुख्य मुख्यालय नई दिल्ली में है।

इस समय पूरे भारत मे इसके 100 से अधिक रेस्तरां सफलतापूर्वक चल रहे हैं। आप भी Chick Blast की फ्रैंचाइज़ी लेकर इसके नाम से अपना एक चिकन फास्ट फूड रेस्तरां खोल सकते हैं।

Chick Blast के रेस्तरां में मुख्य रूप से तले हुए चिकन, ग्रील्ड चिकन, और चिकन बर्गर जैसों के लिए प्रसिद्ध है। लोगो के अनुसार Chick Blast में मिलने वाले फास्ट फूड काफी स्वादिष्ट होते हैं।

Chick Blast की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपका 2 लाख तक का खर्चा आ सकता है। इसमे आपको फ्रैंचाइज़ी फीस उपकरण, और स्टॉक मिलता है। Chick Blast की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपको इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

आवेदन करने के बाद Chick Blast आपके योग्यता की जांच करेगी और यदि उनको आपकी हर एक चीज़ सही लगी तो आपको Chick Blast की फ्रैंचाइज़ी मिल जायेगी।

आप कम पैसे में Chick Blast की फ्रैंचाइज़ी लेकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं क्योंकि Chick Blast एक प्रतिष्ठित ब्रांड है जिस पर ग्राहक बहुत भरोसा करते हैं।

2. गोकुल आइसक्रीम (Gokul Ice Cream)

गोकुल आइसक्रीम एक बहुत ही पुरानी और प्रसिद्ध आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी है। गोकुल आइसक्रीम कंपनी की स्थापना 1947 में हुई थी। इस समय इस कंपनी का मुख्यालय गुजरात के अहमदाबाद में है।

पूरे भारत मे गोकुल आइसक्रीम की कुल 1000 से अधिक आउटलेट मौजूद हैं। गोकुल आइसक्रीम के आउटलेट में ग्राहकों को उच्च क्वालिटी के ताज़े, स्वादिष्ट, और बजट के अनुकूल आइसक्रीम को बेचा जाता है।

इसको भी पढ़े-   2023 में मेडिकल स्टोर खोलने में कितना खर्चा आता है?

गोकुल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपके पास कम से कम 1 लाख रुपए होना चाहिए। गोकुल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

गोकुल आइसक्रीम की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपकी उम्र 21 साल से ज्यादा होनी चाहिए। इसके अलावा आपके पास आइसक्रीम की शॉप खोलने के लिए एक अच्छी जगह भी होनी चाहिए और आपके पास थोड़ा बहुत आइसक्रीम व्यवसाय चलाने का अनुभव भी होना चाहिए।

3. द ग्रेट इमली (The Great Imly)-

द ग्रेट इमली एक प्रसिद्ध इमली मसाला बनाने वाली कंपनी है। द ग्रेट इमली की शुरुआत 2017 में हुई थी। इस समय पूरे भारत मे द ग्रेट इमली के 100 से भी ज्यादा फ्रैंचाइज़ी आउटलेट मौजूद हैं।

द ग्रेट इमली अपने कस्टमर को ताज़े, स्वादिष्ट, और बजट के अनुकूल इमली मसाला प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है। भारत मे बहुत से लोग इसकी फ्रैंचाइज़ी आउटलेट के माध्यम से महीने के लाखों रुपये कमा रहे हैं।

द ग्रेट इमली फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपका इसमे कम से कम 1.5 लाख रुपए तक का निवेश लग सकता है। इस निवेश में फ्रैंचाइज़ी शुल्क, उपकरण, और स्टॉक शामिल है। द ग्रेट इमली की फ्रैंचाइज़ी लेने और इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए आपको इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते है।

द ग्रेट इमली की फ्रैंचाइज़ी लेने के बाद कंपनी आपको ब्रांड का नाम, उत्पादों और उपकरणों की आपूर्ति, प्रशिक्षण और सहायता और मार्केटिंग सहायता प्रदान करेगी।

द ग्रेट इमली फ्रैंचाइज़ी एक बहुत बढ़िया व्यवसाय अवसर है जिसमे आप कम पैसे में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यदि आपको इमली मसाला व्यवसाय में रुचि है तो द ग्रेट इमली फ्रैंचाइज़ी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

4. जगदम्बा होटल्स (Jagdambe Hotels)-

जगदम्बा होटल्स भारत का एक बहुत ही लोकप्रिय ढाबा चेन है। जगदम्बा होटल्स की शुरूआत 1996 में हुई थी। इसका मुख्यालय इस समय दिल्ली में हैं। जगदम्बा होटल्स का भारत मे कुल 100 से अधिक फ्रैंचाइज़ी आउटलेट चलता है।

जगदम्बा होटल्स अपने स्वादिष्ट और पारंपरिक भारतीय खाने के लिए प्रसिद्ध है। जगदम्बा होटल्स अपने कस्टमर को ताज़ा, स्वादिष्ट, और बजट के अनुकूल भोजन प्रदान करती है।

जगदम्बा होटल्स की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपके पास कम से कम 2 लाख रुपए होना चाहिए। यदि आपके पास 2 लाख रुपए है और आप जगदम्बा होटल्स की फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं तो आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के बाद कंपनी आपसे सम्पर्क करेगी और आपसे कुछ सवाल पूछेगी। यदि कंपनी को आपकी सभी चीज़ सही लगेगी तो वह जगदम्बा होटल्स की फ्रैंचाइज़ी आपको दे देगी।

जगदम्बा होटल्स की फ्रैंचाइज़ी लेने के बाद कंपनी आपको ब्रांड का नाम, उत्पादों और उपकरणों की आपूर्ति, प्रशिक्षण और सहायता और मार्केटिंग सहायता प्रदान करेगी।

जगदम्बा होटल्स की फ्रैंचाइज़ी एक आकर्षक फ़ूड फ्रैंचाइज़ी है जिसमे आप कम निवेश में अच्छा प्रॉफिट कम सकते हैं। यदि आप ढाबा व्यवसाय में रुचि रखते हैं तो यह फ्रैंचाइज़ी आपके लिए एक बहुत ही बढ़िया विकल्प हो सकती है।

5. मिस्टी लस्सी (Misty Lassi)-

मिस्टी लस्सी एक बहुत ही लोकप्रिय लस्सी उत्पादक कंपनी है। मिस्टी लस्सी कंपनी की शुरुआत सन 2015 में हुई थी। काफी कम समय मे यह कंपनी काफी ज़्यादा लोकप्रिय हो गई है।

इसको भी पढ़े-   कॉस्मेटिक शॉप कैसे खोलें | Cosmetic Shop Business in Hindi

भारत मे मिस्टी लस्सी के कुल 50 से अधिक फ्रैंचाइज़ी आउटलेट सफलतापूर्वक चलते हैं। मिस्ती लस्सी अपनी स्वादिष्ट और ताज़ी लस्सी के लिए काफी लोकप्रिय है।

मिस्टी लस्सी अपने ग्राहकों को ताज़ी, स्वादिष्ट, और बजट में लस्सी प्रदान करती है। मिस्टी लस्सी की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपका कम से कम 1 लाख तक का खर्चा आयेगा। मिस्टी लस्सी की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर और जानकारी ले सकते हैं।

6. पानीपुरी किंग (Panipuri King)-

पानीपुरी किंग एक लोकप्रिय पानीपुरी स्टॉल चेन है। जिसकी स्थापना 2015 में हुई थी। पानीपुरी किंग का मुख्यालय दिल्ली में है। पानीपुरी किंग अपने स्वादिष्ट और ताज़े पानीपुरी के लिए लिए काफी लोकप्रिय है।

भारत मे पानीपुरी किंग के 50 से अधिक फ्रैंचाइज़ी स्टॉल सफलतापूर्वक चल रहे हैं। पानीपुरी किंग कंपनी का वादा है कि पूरे भारत मे उनसे अच्छा पानीपुरी कोई और नही बना सकता है।

पानीपुरी किंग की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए, आपको कम से कम 1.5 लाख रुपए का निवेश करना होगा। इस निवेश में फ्रैंचाइज़ी शुल्क, उपकरण, और स्टॉक शामिल होंगें।

पानीपुरी किंग की फ्रैंचाइज़ी के बारे में आप और अधिक जानकारी इसके वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको पानीपुरी व्यवसाय में रुचि है तो आप इनकी फ्रैंचाइज़ी को लेकर एक अच्छा बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

7. राम कचौरी (Ram Kachori)-

राम कचौरी एक काफी लोकप्रिय नमकीन नाश्ता है। हमारे उत्तर भारत में राम कचौरी काफी लोकप्रिय है। यह एक तली हुई कचौरी होती है जिसमें एक स्वादिष्ट मसालेदार आलू और मटर का मिश्रण होता है। इनको चटनी और रायते के साथ खाने में काफी मज़ा आता है।

राम कचौरी फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपके पास कम से कम 1.5 लाख रुपए होना चाहिए। आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर फ्रैंचाइज़ी लेने के बारे में सही और सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

राम कचौरी की फ्रैंचाइज़ी लेना एक आकर्षक व्यवसाय विकल्प हो सकता है जिसको आप कम निवेश के साथ शुरू करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

यदि आपको कचौरी जैसी चीज़ों में रुचि रखते हैं तो राम कचौरी की फ्रैंचाइज़ी आपके लिए एक आकर्षक विकल्प हो सकता है जिसके माध्यम से आप अपना करियर बना सकते हैं।

8. समोसा किंग (Samosa King)-

समोसा किंग एक काफी प्रसिद्ध समोसा चेन है। समोसा किंग की शुरुआत 2010 में हुई थी। समोसा किंग का मुख्य ब्रांच दिल्ली में है। भारत मे समोसा किंग के 100 से अधिक फ्रैंचाइज़ी आउटलेट मौजूद हैं।

समोसा किंग अपने स्वादिष्ट और ताज़े समोसे के लिए काफी लोकप्रिय है। लोगो का कहना है कि समोसा किंग में मिलने वाले समोसे का स्वाद कमाल का होता है।

आप 1 लाख रुपए का निवेश करके समोसा किंग की फ्रैंचाइज़ी ले सकते हैं। समोसा किंग की फ्रैंचाइज़ी के बारे में आप और जानकारी इसके ऑफिसियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

भारत मे लोग समोसा खाना काफी पसंद करते हैं। इसलिए यदि आप समोसा किंग की फ्रैंचाइज़ी लेते हैं तो यह आपके लिए एक फायदे का सौदा हो सकता है।

9. टॉप्स (Tops)-

टॉप्स एक बहुत ही बड़ी और पुरानी भारतीय फास्ट फूड रेस्तरां चेन है। टॉप्स की शुरुआत 1990 में हुई थी। टॉप्स का मुख्य ब्रांच इस समय दिल्ली में है। टॉप्स अपने स्वादिष्ट और बजट फास्ट फूड के लिए पूरे भारत मे प्रसिद्ध है।

इसको भी पढ़े-   आज के दौर में कौन सा 5 बिजनेस करना चाहिए?

भारत मे टॉप्स की 100 से अधिक रेस्तरां चलती है। टॉप्स की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपके पास कम से कम 1.5 लाख रुपए का निवेश होना चाहिए। टॉप्स की फ्रैंचाइज़ी के बारे में सही और सटीक जानकारी इसके वेबसाइट के माध्यम से मिल सकती है।

यदि आप फास्ट फूड व्यवसाय में रुचि रखते हैं, तो टॉप्स की फ्रैंचाइज़ी आपके लिए एक बढ़िया व्यवसाय विकल्प होगा। जहाँ आप कम निवेश में अच्छा फायदा कमा सकते हैं।

टॉप्स फ्रैंचाइज़ी एक आकर्षक व्यवसाय अवसर है जो कम निवेश के साथ अच्छा मुनाफा कमा सकता है। यदि आप एक उद्यमी हैं और तो टॉप्स फ्रैंचाइज़ी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

निष्कर्ष-

ऊपर हमने आपके साथ 9 बेहतरीन और उच्च कोटि की भारत में 2 लाख से कम की फ़ूड फ्रैंचाइज़ी के बारे में काफी अच्छे से बताया है। आप अपनी रुचि और बजट के अनुसार इन फ्रैंचाइज़ी को ले सकते हैं।

ऊपर बताये गये किसी भी फ़ूड फ्रैंचाइज़ी को लेने से पहले आपको उसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर फ्रैंचाइज़ी के बारे में हर एक छोटी और बड़ी चीज़ों के बारे में जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए।

मुझे पूरी उम्मीद है कि ऊपर की सभी जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी। यदि आपका इस लेख को लेकर कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमसे पूछ सकते हैं। हम आपके सवाल या सुझाव का जबाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेगें।

मेरा नाम सद्दाम हुसैन है और मैं इस ब्लॉग का फाउंडर और कंटेंट राइटर हूँ। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन, सरकारी नौकरी, जॉब, कैरियर, बिजनेस, कोर्सेज और सेलेबस से रिलेटेड हर नई और महत्वपूर्ण लेख को रेगुलर बेसिक पर प्रकाशित करता रहता हूँ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!