एलएलबी करने के फायदे: एलएलबी क्या होता है? सम्पूर्ण जानकारी

यदि आप एक ऐसे विद्यार्थी हैं जो आगे लॉ की पढ़ाई करके एक वकील या जज बनना चाहते हैं तो एलएलबी का कोर्स आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है। एलएलबी के कोर्स में एडमिशन लेने से पहले आपको एलएलबी करने के फायदे के बारे में पता होना चाहिए।

इस लेख में हम आपको एलएलबी क्या होता है, एलएलबी करने के फायदे, एलएलबी करने के लिए योग्यता, एलएलबी के लिए बेस्ट कॉलेज और एलएलबी की फीस कितनी होती है जैसी चीज़ों के बारे में विस्तार से बतायेगें। तो चलिए शुरू करते हैं।

एलएलबी क्या होता है | LLB Kya Hota Hai

एलएलबी का मतलब “बैचलर ऑफ़ लॉ” होता है। एलएलबी एक 3-5 साल की अंडरग्रेजुएट डिग्री होती है। एलएलबी के कोर्स में विद्यार्थियों को लॉ के बारे में उच्च कोटि का ज्ञान प्रदान किया जाता है।

एलएलबी के कोर्स में विद्यार्थियों को कानून के सिद्धांतों, कानूनी प्रणाली, कानूनी प्रक्रियाओं और कानूनी अनुसंधान के बारे में पूरी गहराई से पढ़ाया जाता है।

एलएलबी के 3 साल के कोर्स में कुछ 6 सेमेस्टर होते हैं। और 5 साल के कोर्स में 10 सेमेस्टर होते हैं। हर एक सेमेस्टर 6-6 महीने का होता है। पूरे 6-10 सेमेस्टर की पढ़ाई सफलतापूर्वक करने के बाद आपको एलएलबी की डिग्री मिल जाती है।

एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद आप एडवोकेट, न्यायाधीश, लीगल एडवाइजर, लीगल मैनेजर और लॉ ऑफिसर के रूप में एक उच्च कोटि का कैरियर बना सकते हैं।

एलएलबी का फुल फॉर्म क्या होता है? | LLB Full Form in Hindi

एलएलबी (LLB) का फुल “फॉर्म बैचलर ऑफ़ लॉ” (Bachelor of Law) होता है। एलएलबी एक 3-5 साल की अंडरग्रेजुएट डिग्री होती है। एलएलबी की पढ़ाई पूरा करने के बाद आप कानूनी सलाहकार, न्यायाधीश और सरकारी अधिकारी जैसी उच्च कोटि की पदों पर अपना एक बेहतरीन कैरीयर बना सकते हैं।

एलएलबी करने के फायदे | LLB Karne Ke Fayde

एलएलबी करने के फायदे बहुत सारे हैं। इसके कुछ महत्वपूर्ण फायदे निम्नलिखित हैं।

  • एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद आपको कानून के सिद्धांतों, कानूनी प्रणाली, कानूनी प्रक्रियाओं और कानूनी अनुसंधान के बारे में उच्च कोटि का ज्ञान हो जाता है। यह भी एक बढ़िया एलएलबी करने के फायदे हैं।
  • एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद आपके अंदर कानूनी समस्याओं को समझने और हल करने की छमता विकसित हो जाती है।
  • एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद आप वकील, कानूनी सलाहकार, न्यायाधीश, सरकारी अधिकारी, या अन्य कानूनी पेशे में अपना उच्च कोटि का करियर बना सकते हैं। यह भी एक बढ़िया एलएलबी करने के फायदे हैं।
  • एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद आप अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक हो जाते हैं। एक देश को आगे बढ़ाने के लिए हर एक नागरिक को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में पता रहना बेहद जरूरी है।
  • एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद आपकी कॉम्युनिकेशन स्किल काफी अच्छी हो जाती है। हर एक व्यक्ति के अंदर एक बढ़िया कॉम्युनिकेशन स्किल रहना काफी बढ़िया माना जाता है। यह भी एक बढ़िया एलएलबी करने के फायदे हैं।
  • एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद आप भारत सरकार के सरकारी विभागों में कानूनी सलाहाकार के रूप में एक बढ़िया सरकारी नौकरी पा सकते हैं।
  • दुनियाभर की बड़ी बड़ी कंपनियों में एक लीगल एडवाइजर की जरूरत होती है। एक बढ़िया लीगल एडवाइजर बनने के लिए एलएलबी की पढ़ाई आपकी काफी मदद कर सकता है। यह भी एक बढ़िया एलएलबी करने के फायदे हैं।
  • भारत मे सैकड़ो राजनीतिक पार्टियां हैं। हर एक राजनीतिक पार्टी को एक कानूनी सलाहकार की जरूरत पड़ती है। एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद आप इन राजनीतिक पार्टियों के साथ एक कानूनी सलाहकार के रूप में जुड़ सकते हैं।
  • एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद आप किसी भी प्रकार के शोषण और अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाकर उनका केस कोर्ट ने लड़ सकते हैं।
  • एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद आप किसी भी गरीब और असहाय व्यक्ति का केस लड़कर उसको इंसाफ दिला सकते हैं।
  • एलएलबी की पढ़ाई के माध्यम से आप एक वकील तो बनते हैं लेकिन यदि आप कुछ सालों तक अच्छी वकालत करते हैं तो आगे चलकर आप एक उच्च कोटि के जज भी बन सकते हैं। यह भी एक बढ़िया एलएलबी करने के फायदे हैं।

एलएलबी करने के लिए योग्यता | LLB Karne Ke Liye Qualification

एलएलबी करने के लिए कई सारी योग्यता की जरूरत पड़ती है। कुछ महत्वपूर्ण योग्यता निम्नलिखित हैं।

  • किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास के बाद आप एलएलबी में एडमिशन ले सकते हैं।
  • 12वीं क्लास में आपके कम से कम 50% से ज्यादा अंक रहना चाहिए।
  • 12वीं के बाद एलएलबी करने में आपको 5 साल का समय लगता है जबकि यदि आप स्नातक के बाद एलएलबी करते हैं तो आपको 3 साल का समय लगता है।
  • 3 साल की एलएलबी कोर्स करने के लिए आपके स्नातक में 50% से ज्यादा अंक रहना चाहिए।
  • एलएलबी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थी की उम्र 18-25 साल के बीच मे होनी चाहिए।
  • एलएलबी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थी भारतीय होना चाहिए।
  • कुछ कॉलेजो में एलएलबी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थी को प्रवेश परीक्षा देना पड़ता है जबकि कुछ कॉलेजो में डायरेक्ट एडमिशन मिल जाता है।

एलएलबी में कितने विषय होते हैं?

एलएलबी के कोर्स में कई सारे विषय होते हैं कुछ महत्वपूर्ण विषय के नाम निम्नलिखित हैं।

  • कानून की सामान्य सिद्धांत
  • संविधान कानून
  • विधि प्रक्रिया
  • आपराधिक कानून
  • सिविल कानून
  • व्यापार कानून
  • अंतर्राष्ट्रीय कानून
  • नैतिकता और कानून
  • कर कानून
  • पर्यावरण कानून
  • कंपनी कानून
  • सूचना प्रौद्योगिकी कानून
  • मानवाधिकार कानून
  • क्रिमिनल लॉ
  • साइबर लॉ
  • बैंकिंग लॉ
  • कॉरपोरेट लॉ
  • टेक्स लॉ
  • फैमिली लॉ
  • पेटेंट अटॉर्नी

एलएलबी कितने साल का कोर्स है?

यदि आप 12वीं के बाद एलएलबी कोर्स करते हैं तब एलएलबी कोर्स की अवधि आमतौर पर 5 साल की होती है। वही यदि आप स्नातक के बाद एलएलबी कोर्स करते है तब एलएलबी कोर्स की अवधि आमतौर पर 3 साल की होती है। अब ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस क्लास के बाद एलएलबी कोर्स करते हैं।

भारत में एलएलबी करने के लिए टॉप 15 कॉलेज?

भारत मे बहुत सारे कॉलेज है जहाँ से आप एलएलबी की पढ़ाई कर सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण और टॉप कॉलेजो के नाम निम्नलिखित हैं।

  • नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी, भोपाल
  • जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली
  • नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर
  • कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नॉलजी, ओडिशा
  • गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर
  • अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ
  • सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे
  • ओडिशा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर
  • नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी ऐंड रिसर्च इन लॉ, रांची
  • नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ
  • नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची

एलएलबी की फीस कितनी होती है? | LLB Ki Fees Kitni Hoti Hai

सरकारी कॉलेजो में एलएलबी कोर्स की औसतन फीस ₹10000- ₹30000 प्रति साल तक हो सकती है। वही प्राइवेट कॉलेजो में एलएलबी कोर्स की औसतन फीस ₹30000- ₹70000 प्रति साल तक हो सकती है। हमने यहाँ पर एक अनुमानित फीस के बारे में बताया है फीस के बारे में आपको एकदम सटीक जानकारी कॉलेज के कैंपस में जाकर मिल सकती है।

एलएलबी करने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है?

एलएलबी करने के बाद आपको कई तरह की नौकरी मिल सकती है। कुछ महत्वपूर्ण नौकरियों के नाम निम्नलिखित हैं।

  • वकील
  • न्यायाधीश
  • अटॉर्नी जनरल
  • सरकारी वकील
  • न्यायिक अधिकारी
  • लीगल रिसर्चर
  • लीगल कंसल्टेंट
  • लीगल एडवोकेट
  • सरकारी न्यायधीश
  • क्रिमिनल लॉयर
  • लीगल एडवाइजर
  • कॉर्पोरेट लॉयर
  • सरकारी नौकरियां
  • लॉ ऑफिसर

एलएलबी करने के बाद सैलरी | LLB Karne Ke Baad Salary

एलएलबी करने के बाद सैलरी आपके जॉब के पद, प्रकार और अनुभव पर निर्भर करता है। एलएलबी करने के बाद आपको औसतन शुरुआती सैलरी ₹15000- ₹25000 प्रति महीना तक मिल सकता है। समय के साथ साथ वकालत का अनुभव होने पर यह सैलरी ₹40000- ₹80000 प्रति महीना तक भी मिल सकती है।

निष्कर्ष:

एलएलबी एक बहुत ही उच्च कोटि का कोर्स है जिसको करके आप वकालत की दुनिया मे आप अपना एक उच्च कोटि का कैरियर बना सकते हैं। एलएलबी करके आप वकील, न्यायाधीश, अटॉर्नी जनरल, सरकारी वकील, न्यायिक अधिकारी, लीगल रिसर्चर, लीगल कंसल्टेंट और लीगल एडवोकेट जैसे उच्च पदों पर करियर बना सकते हैं।

इस पूरे लेख को पढ़ने के बाद आपको एलएलबी क्या होता है, एलएलबी करने के फायदे, एलएलबी करने के लिए योग्यता, एलएलबी के लिए बेस्ट कॉलेज और एलएलबी की फीस कितनी होती है जैसी चीज़ों के बारे में काफी अच्छी जानकारी हो गई होगी।

यदि आपको इस लेख के माध्यम से कुछ नया जानने को मिला हो तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। इस पूरे लेख को पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद!

Leave a Comment