2023 में अमेरिका में डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है?

इस लेख की रूपरेखा:

बहुत से ऐसे लोग हैं जो अमेरिका में डॉक्टर के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं। लोग अमेरिका में एक डॉक्टर के रूप में इसलिए काम करना चाहते हैं क्योंकि भारत के मुकाबले एक डॉक्टर की सैलरी अमेरिका में बहुत ज्यादा होती है। यदि आप भी अमेरिका में डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है यह जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं।

इस लेख में हम आपको अमेरिका में डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है, अमेरिका में डॉक्टर की जॉब कैसे पाएं और अमेरिका में डॉक्टर की जॉब के लिए कौन-सी वीजा चाहिए जैसी और भी कई सारी चीज़ों के बारे में बतायेगें। तो चलिए शुरू करते हैं।

अमेरिका में डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है | Doctor’s Salary in America

अमेरिका में एक डॉक्टर की औसतन सालाना सैलरी $150,000- $500,000 तक हो सकती है। इन पैसे को यदि हम भारतीय रुपये में कन्वर्ट करे तो यह सैलरी 1.3 से 5 करोड़ रुपए तक होती हैं। समय के साथ साथ और अनुभव होने पर यह सालाना सैलरी और अधिक होती जायेगी।

हमने आपको यहां एक अनुमानित अमेरिका में डॉक्टर की सैलरी के बारे में बताया है। क्षेत्र, अनुभव और संगठन के आधार पर यह सैलरी कम या ज्यादा भी हो सकती है।

अमेरिकी डॉक्टर इतना ज्यादा कमाते क्यों हैं।

पूरी दुनिया के डॉक्टरों में सबसे ज्यादा सैलरी अमरीकन डॉक्टर की होती है। अमेरिकी डॉक्टर इतना ज्यादा क्यो कमाते हैं इसके कई कारण है। कुछ महत्वपूर्ण कारण निम्नलिखित हैं।

  • अमरीका में एक डॉक्टर बनना काफी खर्चीला और मुश्किल भरा होता है। अमरीका में एक विद्यार्थी को एक उच्च कोटि का डॉक्टर बनने में 10 से 12 साल तक का समय लग सकता है।
  • अमेरिका में किसी भी बीमारी का इलाज करवाना काफी खर्चीला होता है। इलाज खर्चीला होने के कारण डॉक्टर की सैलरी भी ज्यादा होती है।
  • अन्य देशों के मुकाबले अमरीका में एक उच्च कोटि के डॉक्टर की मांग बहुत ज्यादा और सप्लाई बहुत कम है। इस वजह से भी अमरीका के डॉक्टर बहुत ज्यादा पैसे कमाते हैं।

अमेरिका में डॉक्टर की जॉब कैसे पाएं | How To Get a Doctor Job in America?

यदि आप अमेरिका में एक डॉक्टर की जॉब पाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अमेरिका में डॉक्टर की जॉब कैसे पाएं इसकी जानकारी होनी चाहिए। निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करके आप अमेरिका में डॉक्टर की जॉब पा सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको एमबीबीएस या डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) की डिग्री लेना होगा।
  • एमबीबीएस या डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) की डिग्री लेने के बाद आपको 1 साल की इंटरशिप भी लेनी होगी।
  • अमेरिका में डॉक्टर के लिए विद्यार्थी को USMLE (United States Medical Licensing Examination) का एग्जाम देना होता है।
  • USMLE (United States Medical Licensing Examination) का एग्जाम काफी उच्च कोटि का होता है। इसलिए इस एग्जाम को पास करने के लिए आपको अच्छे से इसकी तैयारी करनी होगी।
  • यदि आप USMLE का एग्जाम पास कर लेते हैं तो आपको एक मेडिकल लाइसेंस मिलेगा। अमरीका में डॉक्टर की जॉब पाने के लिए यह मेडिकल लाइसेंस बहुत जरूरी है।
  • USMLE का एग्जाम पास करने के बाद आपको चिकित्सा अभ्यासी निवास प्रोग्राम में भाग लेना होगा। यह प्रोग्राम एक तरह से इंटरशिप होता है जहाँ पर आपको एक डॉक्टर के रूप में काम करने का अनुभव प्रदान किया जाता है।
  • USMLE का एग्जाम ठीक वैसा ही होता है जैसे भारत मे नीट एग्जाम होता है। लेकिन USMLE का एग्जाम नीट एग्जाम से भी कठिन माना जाता है।
  • यह सब चीज़ करने के बाद आपको अपने Resume और Cover letter के माध्यम से अमेरिका के अस्पतालों, चिकित्सा केंद्रों, यूनिवर्सिटीज़ और नौकरी पोर्टलों पर आवेदन कर सकते है। और अपने लिए एक डॉक्टर की जॉब पा सकते हैं।
इसको भी पढ़े-   सभासद की सैलरी कितनी होती है: सभासद किसे कहते है? सबकुछ जाने

USMLE क्या होती है? | What is USMLE in Hindi

USMLE का फुल फॉर्म “United States Medical Licensing Examination” होता है। USMLE एक प्रवेश परीक्षा होती है। विद्यार्थी USMLE की प्रवेश परीक्षा को पास करके अमरीका में मेडिकल से संबंधित पढ़ाई करने के लिए योग्य हो जाते हैं।

एक तरह से USMLE एग्जाम पास करने के बाद विद्यार्थियों को अमरीका में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए एक लाइसेंस मिल जाता है।

USMLE एग्जाम का आयोजन फेडरेशन ऑफ स्टेट मेडिकल बोर्ड्स ऑफ द यूनाइटेड स्टेट और नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल एक्सअमिनर्स के द्वारा किया जाता है।

USMLE का एग्जाम एक कठिन एग्जाम होता है। USMLE का एग्जाम तीन चरणों मे होता है। यदि आप 7-8 महीने अच्छे से इसके एग्जाम की तैयारी करेगें तभी इसके एग्जाम को पास कर सकते हैं।

अमेरिका में डॉक्टर की जॉब के लिए कौन-सी वीजा चाहिए?

यदि आप भारत से अमेरिका एक डॉक्टर के जॉब के लिए जाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको H1B वीजा की जरूरत पड़ेगी। H1B एक ऐसी वीजा हैं जिसको अमेरिका की सरकार लोगो को अमेरिका में आकर हायर एजुकेशन की पढ़ाई के लिए देती है।

अमेरिका में जॉब के लिए आप अन्य वीजा से भी आ सकते हैं जैसे H2B, H2A और F1 उनमे से मुख्य है। लेकिन यदि आप अमरीका में पढ़ाई करने के लिए आना चाहते हैं तो उसके लिए आपको H1B वीजा ही लेना पड़ेगा।

भारत से अमेरिका जाने का किराया कितना है?

यदि आप भारत से अमेरिका हवाई जहाज से इकोनॉमी क्लास के माध्यम से जाते हैं तो आपके एक तरफ के टिकट का प्राइस ₹42000- ₹45000 रुपये तक लग सकता है। यह रेट दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, और चेन्नई जैसे मुख्य शहर से जाने वाले प्लेन का रेट है।

भारत से अमेरिका जाने का किराया इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप अमरीका के किस शहर में जा रहे हैं। जैसे कि न्यूयॉर्क शहर के लिए टिकट का रेट लॉस एंजिल्स या शिकागो के टिकट की तुलना में अधिक होता है।

भारत से अमेरिका जाने का खर्च कितना है | Cost of Traveling From India to America?

यदि आप भारत से अमेरिका जाने की योजना बना रहे हैं और आप यह जानना चाहते हैं कि भारत से अमेरिका जाने का खर्च कितना है तो आप सही जगह पर हैं। भारत से अमेरिका जाने पर निम्नलिखित खर्च आपके हो सकते हैं।

हवाई टिकट की कीमत: भारत से अमेरिका इकोनॉमी क्लास के हवाई के टिकट की कीमत ₹42000- ₹45000 रुपये तक ही सकती है।

वीजा शुल्क: भारत से अमेरिका जाने के लिए वीजा शुल्क 160 डॉलर है। अगर इसको हम भारतीय रुपये में कन्वर्ट करें तो यह 13200+ रुपये तक होता है।

अमेरिका में रहने और भोजन का खर्च: अमेरिका में रहने और भोजन का खर्च आपके ऊपर निर्भर करता है। अगर बात करें अमरीका में 1 दिन की खाने और रहने की औसतन खर्च की तो वह ₹3000- ₹4000 रुपये तक हो सकता है।

ऊपर बताये गए सभी चीज़ों के अनुसार आप एक आईडिया लगा सकते हैं कि भारत से अमेरिका जाने का खर्च कितना हो सकता है। आप जितना ज्यादा दिन वहाँ रुकेंगे उतना ही ज्यादा आपका खर्च बढ़ेगा।

इसको भी पढ़े-   छात्रसंघ अध्यक्ष का वेतन: छात्रसंघ अध्यक्ष कौन होते हैं?

अमेरिका में डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है के बारे में सामान्य प्रश्न:

अमेरिका में MBBS कितने साल का होता है?

अमेरिका में MBBS 4 साल का होता है।

अमरीका में डॉक्टर बनने के लिए मुझे कौन सी मेडिकल डिग्री हासिल करनी चाहिए

अमेरिका में डॉक्टर बनने के लिए आपके पास डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) या डॉक्टर ऑफ ओस्टियोपैथिक मेडिसिन (DO) की डिग्री होनी चाहिए।

अमेरिका में किन डॉक्टरों का वेतन सबसे अधिक है?

अमेरिका में, कार्डियोलॉजिस्ट का वेतन सबसे अधिक होता है। कार्डियोलॉजिस्ट का औसतन सालाना सैलरी 4 करोड़ तक होता है।

अमेरिका में डॉक्टर कितने घंटे काम करते हैं?

अमेरिका में एक डॉक्टर औसतन 50 से 60 घंटे प्रति सप्ताह काम करते हैं। कुछ डॉक्टर इनसे भी ज्यादा काम करते हैं।

मेरा नाम सद्दाम हुसैन है और मैं इस ब्लॉग का फाउंडर और कंटेंट राइटर हूँ। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन, सरकारी नौकरी, जॉब, कैरियर, बिजनेस, कोर्सेज और सेलेबस से रिलेटेड हर नई और महत्वपूर्ण लेख को रेगुलर बेसिक पर प्रकाशित करता रहता हूँ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!