BBA Ke Baad Government Job: टॉप 11 बेस्ट सरकारी नौकरियां?

यदि आप एक ऐसे विद्यार्थी हैं जिसने BBA की पढ़ाई कर रहे है या फिर BBA की पढ़ाई पूरा कर लिए है और आप यह जानना चाहते हैं कि BBA Ke Baad Government Job कौन कौन से हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं।

इस उच्च कोटि के लेख में हम हम आपको BBA क्या होता है और BBA Ke Baad Government Job कौन कौन से मिल सकते हैं जैसी चीजों के बारे में पूरे विस्तार से बतायेगें। इस पूरे लेख को पढ़ने के बाद आपको BBA के बाद गवर्नमेंट जॉब के बारे में काफी अच्छी जानकारी हो जायेगी। तो चलिए शुरू करते हैं।

BBA क्या होता है?

BBA का फुल फॉर्म “बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन” होता है। BBA एक 3 साल की बिज़नेस मैनेजमेंट के फील्ड में की जाने वाली बैचलर डिग्री होती है। कोई भी 12वीं पास विद्यार्थी BBA कोर्स में एडमिशन लेकर बिज़नेस मैनेजमेंट के फील्ड में अपना एक उच्च कोटि का कैरियर बना सकता है।

BBA कोर्स में विद्यार्थियों को एकाउंटिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, मैनेजमेंट और इकोनॉमिक जैसी चीजों के बारे में उच्च कोटि का ज्ञान दिया जाता है।

BBA की पढ़ाई पूरा करने के बाद आप कई सारी प्राइवेट और सरकारी कंपनियों में उच्च कोटि की हाई सैलरी वाली नौकरी पा सकते हैं। इसके अलावा आप अपना खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं क्योंकि BBA की पढ़ाई आपको बिजनेस के बारे में भी पढ़ाया जाता है।

BBA Ke Baad Government Job: टॉप 11 बेस्ट सरकारी नौकरियां?

यदि आप BBA Ke Baad Government Job कौन कौन से है यह जानना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं। यहाँ हम आपको कुछ महत्वपूर्ण गवर्नमेंट को बतानें जा रहें है जिनको आप BBA की पढ़ाई करने के बाद पा कर सकते हैं। यह सभी गवर्नमेंट जॉब उच्च कोटि की है। BBA के बाद आप इन गवर्नमेंट जॉब में आवेदन करके अपना एक बढ़िया कैरियर बना सकते हैं।

1. बैंक पीओ/क्लर्क:

हर साल कर्मचारी चयन आयोग (SSC), बैंक पीओ/क्लर्क के लिए एक प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन करती है। इस एग्जाम को पास करके आप बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर या क्लर्क के रूप में गवर्नमेंट जॉब पा सकते हैं।

यदि आप BBA के बाद एक आरामदायक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर या क्लर्क की नौकरी आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। BBA के बाद आप बैंक पीओ/क्लर्क के एग्जाम को पास करके यह बेहतरीन सरकारी नौकरी पा सकते हैं।

बैंक पीओ/क्लर्क का एग्जाम 2 चरणों मे होता है। इसके एग्जाम के सवाल मुख्य रूप से सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी भाषा, गणित, तार्किक तर्क और कंप्यूटर ज्ञान जैसे विषय से आते हैं।

2. SSC CGL (Combined Graduate Level):

SSC CGL के एग्जाम को भी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित किया जाता है। SSC CGL के एग्जाम को पास करके आप इनकम टैक्स इंस्पेक्टर जैसे उच्च कोटि के पद पर सरकारी नौकरी पा सकते हैं।

इसको भी पढ़े-   एग्रीकल्चर में सबसे बड़ी नौकरी कौन सी है? जानिये विस्तार से?

यदि आप BBA के बाद एक एक उच्च कोटि के पद पर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो उसके लिए SSC CGL आपके लिए एक बेस्ट विकल्प है। कोई भी BBA पास विद्यार्थी इस एग्जाम के लिए आवेदन कर सकता है।

SSC CGL के पदों में विद्यार्थियों का चयन चार चरणों में किया जाता है। पहला प्रारंभिक परीक्षा, दूसरा मुख्य परीक्षा, तीसरा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और चौथा इंटरव्यू होता है। आप इन चारों चरणों को पार करके एक उच्च कोटि की सरकारी नौकरी पा सकते हैं।

3. UPSC सिविल सेवा:

UPSC सिविल सेवा, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली एक उच्च कोटि की प्रतियोगी परीक्षा होती है। इस प्रतियोगी परीक्षा को पास करके आप विभिन्न विभागों में आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, जैसे उच्च पदों पर सरकारी नौकरी पाते हैं।

कोई भी BBA पास विद्यार्थी इस प्रतियोगी परीक्षा को पास करके आईएएस, आईपीएस और आईएफएस, जैसे उच्च कोटि की सरकारी नौकरी पा सकता है।

UPSC सिविल सेवा की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है जिसमे पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा का होता है, दूसरा चरण मुख्य परीक्षा का होता है और अंतिम चरण में इंटरव्यू होता है।

UPSC सिविल सेवा की परीक्षा एक चुनौतीपूर्ण परीक्षा होती है। इसलिए इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको कड़ी मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है। BBA Ke Baad Government Job का यह भी एक उच्च कोटि का बढ़िया विकल्प है।

4. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB):

भारतीय रेलवे समय समय पर रेलवे के विभिन्न पदों पर भर्ती निकालता रहता है। जैसे RRB NTPC, RRB JE, RRB ALP और Group D उनमे से मुख्य हैं। BBA की पढ़ाई पूरा करने के बाद आप इन पदों पर आवेदन करके रेलवे में एक बेहतरीन सरकारी नौकरी पा सकते हैं।

रेलवे के इन पदों में चरण प्रक्रिया चार चरणों मे होती है। जिसमे पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा, दूसरा मुख्य परीक्षा, तीसरा फिजिकल टेस्ट और चौथा मेडिकल टेस्ट होता हैं। आप इन चारों चरणों को पास करके रेलवे में एक बढ़िया पोस्ट पर सरकारी नौकरी पा सकते हैं।।

रेलवे के इन पदों में नौकरी पाने के लिए आपको इसके एग्जाम की अच्छे से तैयारी करनी होगी। अगर आप 6 महीने मेनहत और लगन के साथ तैयारी करते हैं तो आप इसके एग्जाम को पास कर सकते हैं।

5. आयकर विभाग:

भारत सरकार समय समय पर आयकर विभाग में आयकर अधिकारी, आयकर सहायक और आयकर निरीक्षक जैसे पदों पर भर्ती निकालती रहती है। कोई भी स्नातक या BBA पास विद्यार्थी इन पदों में आवेदन करके अपने लिए आयकर विभाग में एक उच्च कोटि की हाई सैलरी वाली सरकारी नौकरी पा सकता है।।

आयकर विभाग, भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग होता है जो भारत में आयकर कानूनों का प्रवर्तन करता है। आयकर विभाग का मुख्यालय नई दिल्ली में है। इस तरह से कह सकते हैं कि आयकर विभाग में भी BBA Ke Baad Government Job का एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।

6. भारतीय सेना:

SSC समय समय पर SSC GD के माध्यम से भारतीय सेना में BSF, ITBP, NDRF, CRPF, SSB और IB जैसे पदों पर भर्ती निकालती रहती है। यदि आप BBA के बाद भारतीय सेना में जाना चाहते हैं तो आप SSC GD के एग्जाम और फिजिकल को पास करके इसमे जा सकते हैं।

कोई भी 10वीं, 12वीं और BBA पास विद्यार्थी SSC GD के लिए आवेदन कर सकता है। भारतीय सेना में करियर बनाना एक चुनौतीपूर्ण और पुरस्कृत करियर विकल्प होता है। यदि आप भारतीय सेना में अपना करियर बनाते हैं तो इसमे आपको देश का सेवा करने का मौका मिलता है जो हर एक भारतीय के लिए गर्व की बात होती है।

इसको भी पढ़े-   डी फार्मा करने के बाद गवर्नमेंट जॉब: 25 बेस्ट करियर विकल्प?

7. जीवन बीमा निगम (LIC):

जीवन बीमा निगम (LIC) समय समय पर ऑफिसर स्तर पर भर्तियां निकालती रहती हैं। जीवन बीमा निगम भारत की सबसे बड़ी बीमा संगठन हैं।

BBA के बाद आप जीवन बीमा निगम (LIC) में जीवन बीमा अधिकारी,जनरल इंश्योरेंस अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी और प्रौद्योगिकी अधिकारी के पद के लिए आवेदन करके एक बढ़िया सरकारी नौकरी पा सकते हैं।

जीवन बीमा निगम (LIC) में आवेदन करने के बाद आपको एक लिखित परीक्षा देना पड़ता है। लिखित परीक्षा पास करने के बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू पास करने के बाद आपकी जॉइनिंग आपके चुने हुए पद पर हो जाती है।

8. मार्केटिंग मैनेजर:

भारत मे बहुत सारी सरकारी कंपनियां है जो BBA पास विद्यार्थियों को मार्केटिंग मैनेजर के पद के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका देती हैं। यदि आप BBA पास विद्यार्थी हैं तो आप इस पद के लिए आवेदन करके एक उच्च कोटि की मार्केटिंग मैनेजर की सरकारी नौकरी पा सकते हैं।

एक मार्केटिंग मैनेजर का मुख्य काम कंपनी के मार्केटिंग को अच्छे से मैनेज करना होता है। आने वाले मार्केटिंग मैनेजर की नौकरी के लिए आपको रेगुलर किसी सरकारी नौकरी के पोर्टल अथवा न्यूज़पेपर को फॉलो करते रहना चाहिए।

9. फाइनेंस मैनेजर:

भारत के कई सारी कंपनियों में फाइनेंस मैनेजर की जरूरत होती है। एक फाइनेंस मैनेजर का मुख्य काम कंपनी के फाइनेंस को मैनेज करने का होता है। एक फाइनेंस मैनेजर की नौकरी काफी उच्च कोटि की हाई सैलरी वाली होती है।

समय समय पर सरकारी कंपनियां फाइनेंस मैनेजर के पद के लिए भर्तियां निकालती रहती हैं। यदि आप एक BBA पास विद्यार्थी हैं तो आप इन भर्तियों में आवेदन करके एक उच्च कोटि की हाई सैलरी वाली फाइनेंस मैनेजर की सरकारी नौकरी पा सकते हैं।

10. फाइनेंसियल एनालिस्ट:

BBA की पढ़ाई पूरा करने के बाद आप सरकारी कंपनियों में फाइनेंसियल एनालिस्ट के रूप में भी नौकरी पा सकते हैं। कई सारी सरकारी कंपनियों में एक फाइनेंसियल एनालिस्ट की जरूरत होती है।

जब भी किसी सरकारी कंपनियों में फाइनेंसियल एनालिस्ट के पद पर भर्ती निकले तो आप उसमे आवेदन जरूर करें। आवेदन करने के बाद आपको एक लिखित परीक्षा देना पड़ता है। लिखित परीक्षा पास करने के बाद आपका इंटरव्यू होता है। यदि आप इंटरव्यू भी पास कर लेते हैं तो आपकी उस सरकारी कंपनी में एक फाइनेंसियल एनालिस्ट के रूप में नौकरी लग जाती है।

11. बिज़नेस एडवाइजर:

BBA के कोर्स में विद्यार्थियों की बिजनेस और मैनेजमेंट जैसी चीज़ों के बारे में पढ़ाया जाता है इसलिए BBA की पढ़ाई के बाद आप बिज़नेस एडवाइजर के रूप में भी नौकरी पा सकते हैं।

भारत मे बहुत से बड़े बड़े कंपनियां हैं जो बिज़नेस एडवाइजर के पद के लिए भर्ती निकालती रहती हैं। आप उन पदों में आवेदन करके एक बिज़नेस एडवाइजर के रूप में उच्च कोटि की हाई सैलरी वाली नौकरी पा सकते हैं।

निष्कर्ष:

BBA एक बहुत बढ़िया कोर्स हैं जिसको करके आप सरकारी और प्राइवेट दोनों जगहों पर काफी बढ़िया बढ़िया नौकरी पा सकते हैं। BBA के बाद आपको किस तरह जी नौकरी चाहिए यह आपकी रुचि और कैरियर लक्ष्य पर निर्भर करता है।

इसको भी पढ़े-   B.A. पास महिलाओं के लिए ये है 17 श्रेष्ठ सरकारी नौकरियां?

मुझे पूरी उम्मीद है कि इस पूरे लेख को पढ़ने के बाद आपको BBA क्या होता है और BBA Ke Baad Government Job कौन कौन से मिल सकते हैं के बारे में काफी अच्छी जानकारी हो गई होगी।

इस लेख को लेकर यदि आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमसे पूछ सकते हैं। हम आपके सवाल या सुझाव का जबाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेगें। तो पूरे लेख को पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद!

मेरा नाम सद्दाम हुसैन है और मैं इस ब्लॉग का फाउंडर और कंटेंट राइटर हूँ। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन, सरकारी नौकरी, जॉब, कैरियर, बिजनेस, कोर्सेज और सेलेबस से रिलेटेड हर नई और महत्वपूर्ण लेख को रेगुलर बेसिक पर प्रकाशित करता रहता हूँ।

2 thoughts on “BBA Ke Baad Government Job: टॉप 11 बेस्ट सरकारी नौकरियां?”

Leave a Comment

error: Content is protected !!