GNM Entrance Exam की तैयारी कैसे करें: जानिये विस्तार से?

भारत में बहुत से विद्यार्थी हैं जो GNM Entrance Exam की तैयारी करते हैं लेकिन उनको इसकी सही तरीके से तैयारी कैसे करनी चाहिए इसके बारे में कुछ ज्यादा जानकारी नही होती है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि GNM Entrance Exam Ki Taiyari Kaise Karen तो आप सही जगह पर हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको GNM क्या होता है, GNM Entrance Exam Ki Taiyari Kaise Karen, GNM Entrance Exam का Syllabus और GNM करने के बाद मिलने वाली सैलरी के बारे में काफी अच्छे से बतायेगें।

GNM क्या होता है? | What is GNM in Hindi

GNM का फुल फॉर्म “General Nursing and Midwifery” होता है। GNM भारत एक प्रसिद्ध नर्सिंग कोर्स है। GNM की पढ़ाई करके आप एक उच्च कोटि के नर्स बन सकते हैं।

GNM के कोर्स में स्टूडेंट को रोगियों के बुनियादी देखभाल, गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल जैसी चीज़ों के बारे में प्रैक्टिकल और थ्योरी ज्ञान प्रदान किया जाता है।

GNM कोर्स की अवधि आमतौर पर 3.5 साल होती है। कोई भी 12वीं पास विद्यार्थी GNM Entrance Exam को पास करके GNM कोर्स में एडमिशन ले सकता है।

GNM का कोर्स करके आप अस्पतालों, क्लिनिकों, रिसर्च लैब, फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री और अन्य स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में उच्च कोटि की हाई सैलरी वाली नौकरी पा सकते हैं।

GNM Entrance Exam के Syllabus में क्या क्या होता है।

GNM Entrance Exam का Syllabus हर एक राज्य अथवा संस्थान में अलग अलग होता है। अधितकम सवाल निम्नलिखित विषयो से आते हैं

  • फिजिक्स
  • केमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • इंग्लिश लैंग्वेज
  • जनरल अवेयरनेस
  • मैथमेटिक्स

GNM Entrance Exam Ki Taiyari Kaise Karen | जीएनएम प्रवेश परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

यदि आप GNM Entrance Exam Ki Taiyari Kaise Karen ये जानना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं। निम्नलिखित टिप्स को फॉलो करके आप GNM Entrance Exam की तैयारी करके इसके एग्जाम को पास कर सकते हैं।

एग्जाम सिलेबस समझे: GNM Entrance Exam पास करने के लिए आपको इसके सिलेबस को समझना होगा। इसके सिलेबस में जो जो विषय हो उसकी अच्छे से तैयारी करें। जितना जल्दी आप अपने सिलेबस को खत्म करेगें उतना ही बढ़िया आपकी तैयारी होगी।

पिछले साल के पेपर का विश्लेषण करें: GNM Entrance Exam के पिछले साल के पेपर का अच्छे से विश्लेषण करें। विश्लेषण में आप ये देखें कि किस विषय से और किस चैप्टर से सबसे ज्यादा सवाल पूछा जा रहा है। जहाँ से ज्यादा सवाल पूछा जा रहा है उसकी काफी अच्छे से तैयारी करें।

टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखे: किसी भी एग्जाम को पास करने के लिए टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी होता है। आपको GNM Entrance Exam की तैयारी के लिए एक बेस्ट टाइम मैनेजमेंट प्लान बनाना होगा। उस टाइम मैनेजमेंट के अनुसार ही आपको हर रोज पढ़ाई करनी होगी। इसके साथ साथ आपको 24 घंटे में 6-7 घंटे की अच्छी नींद भी लेना काफी जरूरी है।

इसको भी पढ़े-   GNM Karne Ke Fayde: नर्सिंग में एक शक्तिशाली करियर बनाये?

हर रोज मॉक टेस्ट दें: आपको हर रोज कम से कम एक मॉक टेस्ट जरूर देना चाहिए। हर रोज मॉक टेस्ट देने से आपकी तैयारी का पता चलता है। जिससे आप समय रहते अपनी तैयारी में और सुधार कर सकते हैं।

सही बुक का चुनाव करें: GNM Entrance Exam की तैयारी करने के लिए आपको सही बुक का चुनाव करना बेहद ही जरूरी है। यदि आप सही बुक के माध्यम से GNM Entrance Exam की तैयारी करते हैं तो इस एग्जाम को आप आसानी से क्रैक कर सकते हैं।

अच्छी पढ़ाई की आदत डालें: GNM Entrance Exam पास करने के लिए आपको अच्छी पढ़ाई की आदत डालनी होगी। आपको हर रोज पढ़ाई करना होगा। आप ऐसा नही कर सकते हैं कि एक दिन पढ़ाई करें और अगले दिन रेस्ट ले लें।

अच्छे से नोट्स बनाएं: GNM Entrance Exam के लिए आप जो भी पढ़ाई करें उसका एक अच्छे से नोट्स बनायें। समय समय पर आप इस नोट्स के माध्यम से अपने पढ़ाई का रिवीजन करें।

पढ़ाई का Revision करें: आप जो भी चीज़ की पढ़ाई कर रहे हैं समय समय पर उसका Revision करते रहें। ऐसा करने से आपको हर एक चीज़ अच्छे से याद होती जायेगी। इसके साथ साथ आपके सभी कांसेप्ट भी क्लियर होते जाते हैं।

हेल्थ और फिटनेस का ध्यान रखे: किसी भी चीज़ की तैयारी आप अच्छे से तभी कर पाएंगे जब आपका हेल्थ और फिटनेस अच्छा होगा। इसलिए आपको अपने हेल्थ और फिटनेस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

मनोबल बनाये रखें: कभी कभी ऐसा होता है कि पढ़ाई करते करते मनोबल टूट जाता है। इसलिए आपको मनोबल बनाये रखना होगा। कभी भी अपने मनोबल को टूटने ना दें।

सीधे सवालों का उत्तर दें: GNM Entrance Exam में आपको सवालों का सीधा और सटीक उत्तर देना चाहिए। ऐसा करने से आपका मनोबल बढ़ेगा और आपका एग्जाम और अच्छे से जायेगा।

यदि आप ऊपर जितने भी टिप्स को बताया है उसका सही तरह से पालन करते हैं तो आप GNM Entrance Exam आसानी से निकल सकता है। इसलिए इन सभी टिप्स का अमल अपने अंदर जरूर लाएं।

GNM का Entrance Exam कब होता है?

GNM का Entrance Exam हर एक राज्य और संस्थान में अलग अलग समय पर होता है। आमतौर पर GNM की प्रवेश परीक्षा हर साल एक बार आयोजित किया जाता है। हर साल GNM का Entrance Exam कब होगा इसकी सटीक जानकारी आपको नर्सिंग कॉउंसिल अथवा नर्सिंग एग्जामिनेशन बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर मिल जायेगी।

GNM की सैलरी कितनी होती है? | GNM Salary in Hindi

GNM कोर्स करने बाद मिलने वाली जॉब की सैलरी कई सारी बातों पर निर्भर करता है। जैसे जॉब के प्रकार, स्थान, पद और अनुभव उनमे से मुख्य है। यदि बात करें GNM कोर्स करने बाद मिलने वाली जॉब की एक औसतन सैलरी की तो वह शुरुआत में ₹15000- ₹50000 प्रति महीना तक मिल सकती है। समय के साथ अनुभव होते पर यह सैलरी और अधिक होती जायेगी।

GNM Entrance Exam Ki Taiyari Kaise Karen के बारें में सामान्य प्रश्न:

GNM में एडमिशन कब होता है।

भारत मे GNM में एडमिशन आमतौर पर मई से जुलाई के आसपास होता है। इसके बारे में एकदम सटीक जानकारी आपको संस्थान के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर मिल सकती है।

इसको भी पढ़े-   GNM के बाद गवर्नमेंट जॉब: टॉप 10 बेस्ट करियर विकल्प?

GNM Entrance Exam कितने नंबर का होता है।

GNM Entrance Exam कुल मिलाकर 100 नंबर का होता है। GNM Entrance Exam के सवाल किस विषय से पूछे जाते हैं उसके बारे में हमने आपको ऊपर बताया है।

GNM Entrance Exam कितनी बार दे सकते हैं।

GNM Entrance Exam कितनी बार दे सकते हैं इसकी कोई लिमिट नही है। आप 17-35 साल के बीच मे GNM Entrance Exam कितनी बार भी दे सकते हैं।

GNM Entrance Exam में पासिंग मार्क कितना होता है।

GNM Entrance Exam कुल 100 नंबर का होता है। यदि आपका इसमे से 50% से ज्यादा अंक आ जाता है तो आपका एडमिशन GNM कोर्स के लिए हो सकता है।

मेरा नाम सद्दाम हुसैन है और मैं इस ब्लॉग का फाउंडर और कंटेंट राइटर हूँ। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन, सरकारी नौकरी, जॉब, कैरियर, बिजनेस, कोर्सेज और सेलेबस से रिलेटेड हर नई और महत्वपूर्ण लेख को रेगुलर बेसिक पर प्रकाशित करता रहता हूँ।

1 thought on “GNM Entrance Exam की तैयारी कैसे करें: जानिये विस्तार से?”

Leave a Comment

error: Content is protected !!