ADCA Course Details: ADCA कोर्स क्या होता है? पूरी जानकारी?

इस लेख की रूपरेखा:

यदि आप कंप्यूटर के क्षेत्र में एक अच्छा करियर बनाना चाहते है तो ADCA Computer Course आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। आज के समय मे ADCA Computer Course भारत मे काफी प्रसिद्ध हो गया है। भारत मे बहुत से संस्थान है जहाँ से आप ADCA Computer Course करके अपना एक बेहतरीन करियर बना सकते है।

आज हम इस आर्टिकल में आपके साथ ADCA Course Details in Hindi के बारे में पूरे विस्तार से हर एक चीज़ के बारे में जानकारी देगें। इस पूरे आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको ADCA Computer Course के बारे में काफी अच्छी जानकारी हो जायेगी। इसलिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

ADCA कोर्स क्या है? | What is ADCA in Hindi

ADCA का मतलब “एडवांस डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन” होता है। ADCA एक एडवांस डिप्लोमा कंप्यूटर एप्लीकेशन कोर्स है। ADCA कोर्स में मुख्य रूप से विद्यार्थियों को कंप्यूटर के विभिन्न चीज़ों के बारे में ज्ञान दिया जाता है जैसे कंप्यूटर के मूल तत्वों, सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, इंटरनेट, डेटाबेस, नेटवर्किंग, वेब डिजाइनिंग, ग्राफिक्स, और मल्टीमीडिया उनमे से सबसे मुख्य है।

ADCA 1 साल का डिप्लोमा कोर्स होता है। ADCA का डिप्लोमा कोर्स करने के बाद विद्यार्थियों को कंप्यूटर ऑपरेटर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, वेब डिजाइनर, ग्राफिक्स डिजाइनर और नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर जैसी नौकरियां आसानी से मिल सकती है। ADCA एक बेहतरीन कोर्स है जिसके माध्यम से आप अपना करियर बनाकर एक सुखी जीवन व्यतीत कर सकते है।

ADCA Computer Course क्यों करना चाहिये?

ADCA Computer Course क्यों करना चाहिये

ADCA Computer Course करने के कई सारे कारण है। इसके कुछ महत्वपूर्ण कारणों को हम यहाँ शेयर करने जा रहे है। इन कारणों को जानने के बाद आपको एक आईडिया लग जायेगा कि आपको ADCA Computer Course क्यों करना चाहिए।

  • ADCA कंप्यूटर कोर्स आपको कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी के फील्ड में एक बेहतरीन करियर बनाने का अवसर प्रदान करता है। ADCA कंप्यूटर कोर्स करने के बाद आप कंप्यूटर ऑपरेटर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, वेब डिजाइनर, ग्राफिक्स डिजाइनर, या नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर जैसे पदों पर जॉब पाकर अपना एक बेहतरीन करियर बना सकते है।
  • ADCA कंप्यूटर कोर्स करने के बाद आपको नवीनतम कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का ज्ञान हो जाता है। ADCA कंप्यूटर कोर्स आपको कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, नेटवर्किंग, डेटाबेस प्रबंधन, वेब डिजाइनिंग, और मल्टीमीडिया जैसी चीज़ों से हमेशा अपडेट रखता है।
  • ADCA कंप्यूटर कोर्स करने के बाद आप खुद का व्यापार शुरू करके लोगो को कंप्यूटर सेवाएं जैसी सुविधा दे सकते है। ADCA कंप्यूटर कोर्स करने का ये भी एक महत्वपूर्ण कारण है।
  • ADCA कंप्यूटर कोर्स आपके व्यावसायिक विकास को बढ़ाता है। ADCA कंप्यूटर कोर्स आपको कंप्यूटर संबंधित कौशलों का अध्ययन कराकर आपके नौकरी में और मुख्य भूमिकाओं में मदद करता है।
इसको भी पढ़े-   DOTT Course Details: DOTT कोर्स क्या है? पूरी जानकारी

ADCA का फुल फॉर्म क्या होता है?

ADCA का Full Forum “Advanced Diploma in Computer Applications” होता है। ADCA कोर्स विद्यार्थियों को कंप्यूटर एप्लीकेशन और इसके प्रयोग का संपूर्ण ज्ञान प्रदान करता है। ADCA कंप्यूटर कोर्स करने के बाद विद्यर्थियों के सामने करियर बनाने के कई सारे विकल्प खुल जाते है।

ADCA कंप्यूटर कोर्स कितने साल का होता है?

ADCA कंप्यूटर कोर्स की अवधि अलग अलग संस्थानों में अलग अलग हो सकती है। आमतौर पर ADCA कंप्यूटर कोर्स की अवधि 1 साल होती है। ADCA कंप्यूटर कोर्स में विद्यार्थियों को कंप्यूटर एप्लीकेशन, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, डेटाबेस, नेटवर्किंग, वेब डिजाइनिंग, ग्राफिक्स, और मल्टीमीडिया के बारे में ज्ञान दिया जाता है।

ADCA कोर्स के लिए योग्यता | ADCA Course Eligibility?

ADCA कंप्यूटर कोर्स करने के लिए कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए। ADCA कंप्यूटर कोर्स करने के लिए महत्वपूर्ण योग्यता को यहाँ शेयर कर रहे है।

  • ADCA कंप्यूटर कोर्स में एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थी की उम्र 15 साल से अधिक होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास होना चाहिए। इसके अलावा विद्यार्थी का 12वीं में 45% से ज्यादा अंक होना चाहिए।
  • ADCA कंप्यूटर कोर्स में एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थी को तकनीकी और कंप्यूटर क्षेत्र में रुचि होना चाहिए।
  • ADCA कंप्यूटर कोर्स करने के लिए विद्यार्थी को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।

ADCA कोर्स की फीस कितनी है? | ADCA Course Fees

एडवांस डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन कोर्स की फीस अलग-अलग संस्थानों और कॉलेजों पर अलग अलग होती है। यदि आपको एडीसीए कोर्स के फीस के बारे में एकदम सटीक जानकारी चाहिए तो आप जिस कॉलेज या संस्थान में एडमिसन लेने जा रहे है उस संस्थान और कॉलेज के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ADCA कोर्स की फीस के बारे में एकदम सटीक जानकारी ले सकते है।

अगर बात करे एडीसीए कोर्स की एक औसत फीस की तो वह ₹15,000 से ₹20,000 हजार रुपये प्रति साल तक हो सकता है। यह कोई फिक्स फीस नही है यह एक संभावित फीस है।

ADCA Course Syllabus in Hindi | एडीसीए कंप्यूटर कोर्स का पाठ्यक्रम

हमने आपको ऊपर पहले ही बताया है कि ADCA Computer Course 1 साल का होता है। इन 1 सालो में विद्यार्थियों को 2 सेमेस्टर की पढ़ाई करवाई जाती है। हर एक सेमेस्टर 6-6 महीने का होता है। हर एक सेमेस्टर में क्या क्या पढ़ाया जाता है उसको हम यहाँ बता रहे हैं।

1st सेमेस्टर का पाठ्यक्रम

  • कंप्यूटर की बुनियादी बातें
  • ऑपरेटिंग सिस्टम
  • प्रोग्रामिंग का मूल
  • इंटरनेट और ईमेल
  • कंप्यूटर नेटवर्क और मल्टीमीडिया कॉन्सेट
  • माइक्रोसॉफ्ट पावरप्वाइंट
  • माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल और माइक्रोसॉफ्ट वर्ड
  • डेटा बेस डेटाबेस एक्सेस
  • माइक्रोसॉफ्ट डेटाबेस एक्सेस
  • माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2007
  • विंडोज 10
  • कंप्यूटर ग्राफ़िक्स

2nd सेमेस्टर का पाठ्यक्रम

  • C & C++ प्रोग्रामिंग
  • वेब डिजाइनिंग
  • टैली 5.4
  • कोरेल ड्रा
  • फोटोशॉप
  • एकाउंटिंग सिस्टम
  • विसुअल बेसिक

ADCA Course में क्या क्या पढ़ाया जाता है?

ADCA Computer Course में क्या क्या पढ़ाया जाता है

ADCA Computer Course में कई सारी विषयों के बारे में पूरे विस्तार से और एकदम सरल भाषा मे शिक्षा प्रदान की जाती है। ADCA Computer Course में पढ़ाये जाने वाले मुख्य विषयों को हम यहां नीचे शेयर कर रहे है।

1. बेसिक कंप्यूटर: इस विषय मे आपको कंप्यूटर का परिचय, वर्किंग, और मूल अवधारणाएं जैसी बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान दिया जाता है।

2. कंप्यूटर एप्लीकेशन: इसमे कंप्यूटर में उपयोग होने वाले महत्वपूर्ण एप्लीकेशन के बारे में पढ़ाया जाता है। जैसे MS Word, MS Excel और MS PowerPoint उनके कुछ उदाहरण है।

3. वेब डिजाइनिंग: वेब डिजाइनिंग में विद्यार्थियों को HTML, CSS, JavaScript, और वेब डेवलपमेंट के मूल के बारे में ज्ञान दिया जाता है।

4. ग्राफिक्स डिजाइनिंग: इसमे ग्राफिक्स सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके ग्राफिक्स और डिजाइन करना सिखाया जाता है। ग्राफिक्स डिजाइनिंग के लिए Adobe Photoshop और CorelDRAW जैसे सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है।

5. डेटाबेस मैनेजमेंट: डेटाबेस मैनेजमेंट में विद्यार्थियों को डेटाबेस टेबल्स, रिकॉर्ड्स, और व्यवस्थापन के बारे में काफी अच्छे से पढ़ाया जाता है।

इसको भी पढ़े-   एनटीटी कोर्स कहां से करें: विस्तार से जाने?

6. नेटवर्किंग: नेटवर्किंग के विषय मे विद्यार्थियों को नेटवर्क की आधारभूत जानकारी, IP एड्रेस, और सिस्टम संचालन का प्रबंधन के बारे में काफी बेहतरीन ज्ञान दिया जाता है।

7. इंटरनेट और ईमेल: इंटरनेट और ईमेल में स्टूडेंट को इंटरनेट के मूल तत्वों, ईमेल का उपयोग और ईमेल संचार का प्रबंधन में बारे में पढ़ाया जाता है।

8. मल्टीमीडिया: इसमे विद्यार्थियों को ऑडियो, वीडियो, और अन्य मल्टीमीडिया सामग्री का निर्माण और संपादन करने के बारे में ज्ञान दिया जाता है।

ऊपर हमने जितने भी विषय के बारे में बताया है, ADCA Computer Course में उन सभी के बारे में प्रैक्टिकल और थ्योरेटिकल दोनों तरह का ज्ञान विद्यार्थियों को दिया जाता है। इन सभी विषयों का ज्ञान लेने के बाद विद्यार्थियों को कंप्यूटर एप्लीकेशन के क्षेत्र में काफी अच्छी जानकारी हो जाती है।

ADCA कंप्यूटर कोर्स करने के फायदे | ADCA Course Karne Ke Fayde?

ADCA Computer Course करने के बाद आपको कई सारे फायदे हो सकते है। यहाँ हम आपके साथ ADCA Computer Course करने के 5 महत्वपूर्ण फायदे को शेयर करने जा रहे है। इन 5 फायदे को जानने के बाद आपको एक आईडिया लग जायेगा कि आपको ADCA Computer Course क्यों करना चाहिए।

  • ADCA Computer Course आपको एक बेहतरीन करियर बनाने का कई सारे अवसर प्रदान करता है। ADCA Computer Course करने के बाद आप कंप्यूटर के क्षेत्र में अपना एक बेहतरीन करियर बना सकते है। ADCA कोर्स के बाद आप कंप्यूटर ऑपरेटर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, वेब डिजाइनर, ग्राफिक्स डिजाइनर और नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर जैसे पदों पर जॉब पा सकते है।
  • ADCA Computer Course आपको नवीनतम कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का ज्ञान प्रदान करता है। ADCA कोर्स करने के बाद आप हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, नेटवर्किंग, डेटाबेस प्रबंधन, वेब डिजाइनिंग, और मल्टीमीडिया जैसे फील्ड से हमेशा अपडेट रहते है।
  • ADCA Computer Course करने के बाद आप लोगो को कंप्यूटर सेवाओं को प्रदान करके खुद का व्यापार शुरू कर सकते हैं। ADCA Computer Course करने का यह भी एक महत्वपूर्ण फायदा है।
  • ADCA कंप्यूटर कोर्स आपको कंप्यूटर एवं टेक्नोलॉजी में एक्सपर्ट बना देता है। इसके साथ साथ यह कोर्स आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।
  • ADCA कंप्यूटर कोर्स करने के बाद आपको कंप्यूटर और एप्लीकेशन के मूल अवधारणाओं की अच्छी समझ हो जाती है। जिसकी वजह से आपके व्यावसायिक और व्यक्तिगत स्तर में सुधार होता है।

ADCA कंप्यूटर कोर्स के लिए बेस्ट कॉलेज?

भारत मे कई सारे कॉलेज हैं जहाँ पर विद्यार्थियों को ADCA Computer Course के लिए उच्च कोटि की शिक्षा दी जाती है। ADCA Computer Course के लिए भारत के बेस्ट कॉलेजो की लिस्ट को यहाँ शेयर कर रहे है। इन कॉलेजो में आप ADCA कंप्यूटर कोर्स की उच्च कोटि की शिक्षा ले सकते है।

  • आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज, दिल्ली
  • कलकत्ता विश्वविद्यालय, कोलकाता
  • माता सुंदरी कॉलेज, दिल्ली
  • राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, यूपी
  • मणिपुर विश्वविद्यालय, मणिपुर
  • जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु
  • जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
  • स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी, चेन्नई
  • डीएवीजी विद्यापीठ, पुणे
  • प्रोफेशनल कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, मुंबई
  • नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयंबटूर
  • सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, चेन्नई
  • कैरियर विकास संस्थान, लखनऊ
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी, कर्नाटक
  • भारतीय विद्यापीठ, नई दिल्ली
  • लोयोला कॉलेज, चेन्नई
  • दिल्ली स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, दिल्ली

ADCA कोर्स करने के बाद कहाँ कहाँ जॉब मिल सकता है?

ADCA कोर्स करने के बाद आपको निम्नलिखित जगहों पर उच्च कोटि की हाई सैलरी वाली जॉब मिल सकती है!

  • आईटी कंपनियां (जैसे कि टीसीएस, विप्रो और इंफोसिस )
  • बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनियां ( जैसे कि एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक )
  • कूरियर और लॉजिस्टिक्स कंपनियां ( जैसे कि डीएचएल, फेडेक्स, यूपीएस, ब्लू डार्ट औरअरामेक्स )
  • स्वास्थ्य सेवा कंपनियां ( जैसे कि अपोलो अस्पताल, फोर्टिस हेल्थकेयर, मैक्स हेल्थकेयर और नारायण हेल्थ )
  • शिक्षा क्षेत्र की कंपनियां
  • सरकारी एजेंसियां ( जैसे कि यूपीएससी, एसएससी, आरआरबी और आईबीपीएस )

ADCA कंप्यूटर कोर्स के बाद कौन कौन सी नौकरियां मिल सकती है?

ADCA Computer Course करने के बाद कंप्यूटर के फील्ड में आपको कई सारी नौकरियां मिल सकती है। ADCA कंप्यूटर कोर्स करने के बाद मिलने वाली कुछ महत्वपूर्ण नौकरियों को हम यहाँ नीचे शेयर कर रहे है।

इसको भी पढ़े-   CDAC Course Details: CDAC कोर्स क्या होता है? पूरी जानकारी

  • कंप्यूटर ऑपरेटर
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर
  • वेब डिजाइनर
  • डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर
  • ग्राफिक्स डिजाइनर
  • हेल्प डेस्क संचालक
  • कंप्यूटर संचालक
  • सिस्टम इंजीनियर
  • वेब डेवलपर
  • आईटी मैनेजर
  • डीटीपी ऑपरेटर
  • सॉफ्टवेयर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव
  • डेटा एनालिस्ट
  • नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर
  • डेस्कटॉप प्रकाशन एग्जीक्यूटिव

यह केवल कुछ प्रमुख नौकरियां हैं जो आपको ADCA कोर्स करने के बाद मिल सकती है। इनके अलावा और भी कई सारे रोजगार के अवसर आपको ADCA कोर्स करने के बाद मिल सकते है। आप अपनी रुचि और करियर लक्ष्य के अनुसार किसी एक का चुनाव कर सकते है।

ADCA कंप्यूटर कोर्स करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है?

किसी भी जॉब की सैलरी व्यक्ति के अनुभव, क्षेत्र, कंपनी, और स्थान पर निर्भर करता है। अगर बात करें ADCA कंप्यूटर कोर्स करने के बाद मिलने वाली औसत शुरुआती सैलरी तो वह ₹15000 से ₹25000 हजार रुपये तक मिल सकता है।

समय के साथ साथ अनुभव होने पर यही सैलरी ₹25000 से ₹50000 हजार रुपये तक हो सकती है। हम आपको बता दे कि यह एक संभावित सैलरी है। इसलिए इसको एकदम फिक्स सैलरी मानने की भूल बिल्कुल ना करें।

क्या ADCA कंप्यूटर कोर्स भविष्य के लिए एक अच्छा विकल्प है?

हां! एडीसीए (ADCA) कंप्यूटर कोर्स भविष्य के लिए एक अच्छा कोर्स माना जाता है। भारत मे दिन प्रतिदिन कंप्यूटरों का उपयोग और डिजिटल तकनीकों का डिमांड बढ़ता जा रहा है। ADCA कंप्यूटर कोर्स में आपको कंप्यूटर एप्लीकेशन, वेब डिजाइनिंग, ग्राफिक्स और नेटवर्किंग जैसी और भी बहुत से चीज़ों को सीखने का मौका मिलता है।

ADCA कंप्यूटर कोर्स करने के बाद आप आने वाले समय मे कंप्यूटर ऑपरेटर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, वेब डिजाइनर, ग्राफिक्स डिजाइनर और नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर जैसी बेहतरीन पदों पर जॉब पा सकते है। इन्ही सभी कारणों की वजह से ADCA कोर्स आपके भविष्य के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

ADCA करने के बाद कौन कौन सा 10 कोर्स कर सकते हैं?

ADCA कोर्स की पढाई पूरा करने के बाद आपके पास आगे की पढाई के लिए कई सारे विकल्प मौजूद है! ADCA करने के बाद आप निम्नलिखित 10 कोर्स कर सकते हैं!

  • BCA
  • MCA
  • PGDCA
  • MBA in IT
  • MS in Computer Science
  • MS in Data Science
  • MS in Artificial Intelligence
  • MS in Cybersecurity
  • MS in Cloud Computing
  • MS in Blockchain

निष्कर्ष:

इस पूरे लेख को पढ़ने के बाद आपको ADCA Course Details in Hindi के बारे में बारे में काफी अच्छी जानकारी हो गई होगी। ADCA Computer Course आपको नौकरी में मान्यता, सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट, और नवीनतम टेक्नोलॉजी का ज्ञान प्रदान करता है।

यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसको अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। इस लेख को लेकर यदि आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है। हम आपके सवाल का जबाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेगें।

ADCA Course Details in Hindi के बारे में सामान्य प्रश्न?

ADCA कोर्स कितने साल का होता है?

ADCA कोर्स की अवधि मुख्य रूप से 1 साल होती है। ADCA कोर्स विद्यार्थियों को कंप्यूटर के विभिन्न एप्लीकेशन का प्रशिक्षण प्रदान करता है।

ADCA कोर्स करने के बाद करियर विकल्प क्या क्या हैं?

ADCA कोर्स करने के बाद आप कंप्यूटर ऑपरेटर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, वेब डिजाइनर, ग्राफिक्स डिजाइनर, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, सॉफ़्टवेयर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव, डेस्कटॉप प्रकाशन एग्जीक्यूटिव, डेटा एनालिस्ट, और नेटवर्क इंजीनियर जैसी जॉब पा सकते है।

ADCA कोर्स के बाद मैं कितनी सैलरी प्राप्त कर सकता हूँ?

ADCA कोर्स के बाद मिलने वाले जॉब की सैलरी व्यक्ति की क्षमता, क्षेत्र, कंपनी और स्थान पर निर्भर करता है। अगर बात करें ADCA कोर्स के बाद मिलने वाली एक औसत सैलरी की तो वह 15,000 से 25,000 हजार रुपये प्रति महीना तक हो सकती है।

ADCA कोर्स के बाद क्या करें?

ADCA कोर्स के बाद वेब डिजाइनर, ग्राफिक्स डिजाइनर, कंप्यूटर ऑपरेटर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, सॉफ़्टवेयर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव, डेस्कटॉप प्रकाशन एग्जीक्यूटिव और डेटा एनालिस्ट जैसे जॉब लेकर अपना करियर बना सकते है।

मेरा नाम सद्दाम हुसैन है और मैं इस ब्लॉग का फाउंडर और कंटेंट राइटर हूँ। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन, सरकारी नौकरी, जॉब, कैरियर, बिजनेस, कोर्सेज और सेलेबस से रिलेटेड हर नई और महत्वपूर्ण लेख को रेगुलर बेसिक पर प्रकाशित करता रहता हूँ।

3 thoughts on “ADCA Course Details: ADCA कोर्स क्या होता है? पूरी जानकारी?”

  1. Name – Dipak Biswas

    Father.s Name – Digbijoy Biswas

    Mother.s.Name – Renuka Biswas

    VILL-MAHIPUR PO-TUNGAIL BILPARA P.S HEMTABAD DIST-UTTAR DINAJPUR WEST BENGAL

    PO: TUNGAIL BILPARA

    POLICE STATION: Hemtabad

    DISTRICT: UTTAR DINAJPUR PIN: 733129

    STATE: WEST BENGAL

    Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!