जानिए 2023 में पढ़ाई के समय किस दिशा में बैठ कर पढ़ना चाहिए?

यदि आप एक विद्यार्थी हैं और आप वास्तु शास्त्र को मानते है तो आपके दिमाक में भी ये बात जरूर आई होगी कि आखिर हमको किस दिशा में बैठ कर पढ़ना चाहिए। यदि आप यह जानना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं।

आज हम इस लेख में आपको किस दिशा में बैठ कर पढ़ना चाहिए, पढ़ाई करते समय मुख किस दिशा में होना चाहिए और रात को कितने बजे तक पढ़ना चाहिए के बारे में विस्तार से बतायेगें।

किस दिशा में बैठ कर पढ़ना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में बैठ कर पढ़ना सबसे बढ़िया माना जाता है। क्योंकि यह यह दिशा ज्ञान, एकाग्रता और ध्यान के लिए सबसे बढ़िया मानी जाती है।

यदि कोई विद्यार्थी उत्तर दिशा में बैठ कर पढ़ाई करता है तो उसको पढ़ाई में अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। इसके अलावा जो प्राकृतिक रोशनी उत्तर दिशा से आती है वह आपकी आंखों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है।

इनके अलावा कुछ वास्तु शास्त्र के जानकारों के अनुसार पढ़ाई करने के लिए पूर्व दिशा भी काफी अच्छी मानी जाती है। इस तरह से कह सकते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर और पूर्व दिशा में बैठ कर पढ़ना सबसे बढ़िया माना जाता है।

पढ़ाई करते समय मुख किस दिशा में होना चाहिए?

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि पढ़ाई करते समय मुख किस दिशा में होना चाहिए तो आप सही जगह पर हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार पढ़ाई करते समय मुख उत्तर दिशा में होना सबसे अच्छा माना जाता है।

यदि आपका पढ़ाई करते समय मुख उत्तर दिशा में होगा तो आपका पढ़ाई में ज्यादा ध्यान केंद्रित होगा। इसके अलावा उत्तर दिशा से आने वाली प्राकृतिक रोशनी आपके आंखों के लिए काफी बढ़िया होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार कैसी रखें स्टडी टेबल?

यदि आप वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने स्टडी टेबल को रखना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने स्टडी टेबल को उत्तर या पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ और अच्छा माना जाता है।

जब भी आप पढ़ाई के लिए अपनी स्टडी टेबल पर बैठें तब उस समय आपका मुख उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके आपके दिमाग में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है जो आपको अच्छी तरह से पढ़ाई करने में मदद करता है।

दक्षिण की तरफ मुंह करके क्यों नहीं पढ़ना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण की तरफ मुंह करके पढ़ना शुभ नहीं माना जाता है। लोगो का मानना है कि दक्षिण की तरफ मुंह करके पढ़ने से आपके ऊपर एक नकारात्मक ऊर्जा का परिवहन होता है। जिससे आपकी पढ़ाई में तरह तरह की बाधा आती है।

इसको भी पढ़े-   MA Karne Ke Fayde: एमए की योग्यता, कॉलेज,फीस, नौकरी और सैलरी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पढ़ाई करने की सबसे अच्छी दिशा उत्तर दिशा होती है। उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके पढ़ाई करने से आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का परिवहन होता है जो आपको पढ़ाई में अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।

क्या पश्चिम की ओर मुंह करके पढ़ाई करना अच्छा है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पश्चिम की ओर मुंह करके पढ़ाई करना शुभ नहीं माना जाता है। लोगो का मानना है कि यदि कोई विद्यार्थी पश्चिम की ओर मुंह करके पढ़ाई करता है तो उसके अंदर आलस्य और थकान पैदा हो सकती है। जिससे उसकी पढ़ाई में बाधा आ सकती है।

इसलिए कभी भी पश्चिम की ओर मुंह करके पढ़ाई ना करें। पढ़ाई करने की सबसे अच्छी दिशा उत्तर होती है। इसलिए आपको हमेशा उत्तर की दिशा में मुँह करके ही पढ़ाई करना चाहिए।

नोट: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन हिंदू आस्था प्रणाली है और इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इसलिए यह विद्यार्थी पर निर्भर करता है कि वह पढ़ाई के लिए किस दिशा को चुनता है।

रात को कितने बजे तक पढ़ना चाहिए?

रात को कितने बजे तक पढ़ना चाहिए यह विद्यार्थी के ऊपर निर्भर करता है। कुछ विद्यार्थी ऐसे होते है जो रात में देर रात तक पढ़ना पसंद करते है वही कुछ ऐसे भी विद्यार्थी है जो रात में जल्दी सो जाते हैं।

यदि आप एक ऐसे विद्यार्थी है जिसकी उम्र 10 साल से कम है तो आपको रात में 10 से 11 बजे तक पढ़ाई कर सकते हैं। वही यदि आप 10वीं या फिर उससे ज्यादा क्लास में पढ़ाई करते हैं तो आपको रात में 1 से 2 बजे तक भी पढ़ाई कर सकते है। अब यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस केटेगरी में आते हैं।

पढ़ाई कितने बजे से कितने बजे तक करना चाहिए?

पढ़ाई कितने बजे से कितने बजे तक करना चाहिए यह पैमाना हर एक विद्यार्थी के लिए अलग अलग होता है। कुछ विद्यार्थी को सुबह पढ़ाई करने में मज़ा आता है कुछ को दोपहर में और कुछ को रात में पढ़ाई करने में मज़ा आता है।

एक वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार मनुष्य का दिमाक सुबह 10 से 2 बजे के बीच और शाम को 4 से 10 के बीच बहुत तेजी से काम करता है। इसलिए इस वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार हम कह सकते हैं कि विद्यार्थी को पढ़ाई सुबह 10 से 2 बजे के बीच और शाम को 4 से 10 के बीच सबसे ज्यादा करना चाहिए।

मेरा नाम सद्दाम हुसैन है और मैं इस ब्लॉग का फाउंडर और कंटेंट राइटर हूँ। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन, सरकारी नौकरी, जॉब, कैरियर, बिजनेस, कोर्सेज और सेलेबस से रिलेटेड हर नई और महत्वपूर्ण लेख को रेगुलर बेसिक पर प्रकाशित करता रहता हूँ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!