VLDA Course Details in Hindi: VLDA क्या है? पूरी जानकारी

आज हम आपको एक ऐसे कोर्स के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते है। आप इस कोर्स को करके अपना एक बढ़िया करियर बना सकते हैं। इस कोर्स का नाम VLDA है। VLDA एक तरह से एक डिप्लोमा कोर्स हैं।

इस लेख में हम आपको VLDA Course Details in Hindi के बारे में हर एक महत्वपूर्ण चीज़ जैसे की VLDA क्या होता है, VLDA कोर्स करने के फायदे, VLDA कोर्स करने के बाद मिलने वाली नौकरी और सैलरी के बारे में विस्तार से बतायेगें। तो चलिए शुरू करते हैं।

VLDA क्या होता है | What is VLDA in Hindi

VLDA का मतलब “Veterinary and Livestock Development Assistant” होता है। यह एक डिप्लोमा कोर्स होता है। VLDA कोर्स की अवधि आमतौर पर 2 साल की होती है। VLDA कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपको एक प्रवेश परीक्षा देना पड़ता है। प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद ही आपका एडमिशन VLDA कोर्स में होता है।

कोई भी 12वीं पास विद्यार्थी इसके प्रवेश परीक्षा को पास करके VLDA कोर्स में एडमिशन ले सकता है। VLDA कोर्स में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के पशुओं के रोग, उनके इलाज, प्रबंधन, पोषण, और प्रजनन से संबंधित चीज़ें के बारे में पढ़ाया जाता है।

VLDA कोर्स करने के बाद आप पशुधन विकास विभाग, पशु अस्पताल, डेयरी और पोल्ट्री फार्म जैसी जगहों पर नौकरी पा सकते हैं। इनके अलावा आप अपना खुद का पशुधन विकास केंद्र शुरू करके अपना एक बढ़िया बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

VLDA कोर्स करने के फायदे | VLDA Course Karne Ke Fayde

VLDA कोर्स करने के कई सारे फायदे हैं। इसके कुछ महत्वपूर्ण फायदे यहाँ निम्नलिखित हैं।

  • VLDA कोर्स करने के बाद आपको पशुओं के स्वास्थ्य और देखभाल के बारे में उच्च कोटि का ज्ञान और कौशल आ जाता है।
  • VLDA कोर्स करने के बाद आप पशुधन विकास के क्षेत्र में उच्च कोटि का करियर बना सकते हैं।
  • VLDA कोर्स की पढ़ाई पूरा करने के बाद आप पशुधन विकास विभाग, पशु अस्पताल, डेयरी और पोल्ट्री फार्म जैसी जगहों पर बढ़िया नौकरी पा सकते हैं।
  • VLDA कोर्स के बाद मिलने वाली नौकरी में आपको ₹15000- ₹50000 प्रति महीना तक की सैलरी मिल सकती है।
  • यदि आप पशुओं के स्वास्थ्य और देखभाल में रुचि रखते हैं और पशुधन विकास के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। तो VLDA कोर्स आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
इसको भी पढ़े-   ITI Electrician Course Details in Hindi: सब कुछ जानें?

VLDA कोर्स का पाठ्यक्रम | VLDA Course Syllabus in Hindi

VLDA Course में कई सारी चीज़ों के बारे में विद्यार्थियों को पढ़ाया जाता है। इसमे पढ़ाये जाने वाले मुख्य विषय निम्नलिखित हैं।

  • घरेलू पशुओं की परिचयात्मक शारीरिक रचना
  • पशु पोषण के प्राथमिक सिद्धांत
  • पशुधन एवं कुक्कुट प्रबंधन का परिचय
  • पशु प्रजनन का परिचय
  • प्राथमिक पशुपालन विस्तार
  • पशु उत्पाद प्रौद्योगिकी का परिचय
  • प्राथमिक चिकित्सा
  • शल्य चिकित्सा प्रक्रियाओं का परिचय
  • प्रजनन संबंधी विकारों का परिचय
  • कृत्रिम गर्भाधान
  • वीर्य का भंडारण का परिचय
  • नैदानिक प्रक्रियाओं
  • पशु फार्म प्रथाओं का परिचय
  • प्रजनन
  • फार्मेसी

VLDA एग्जाम पैटर्न | VLDA Exam Pattern 2023

VLDA कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपको सबसे पहले एक प्रवेश परीक्षा देना पड़ता है। यदि आप प्रवेश परीक्षा में पास हो जाते हैं तो आपका एडमिशन VLDA कोर्स के लिए हो जाता है।

VLDA की प्रवेश परीक्षा में 100 सवाल पूछे जाते हैं। हर एक सवाल 1-1 नंबर का होता है। VLDA की प्रवेश परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नही होती है।

VLDA की प्रवेश परीक्षा के ज्यादातर सवाल 10वीं और 12वीं के सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से आते हैं। इसके अलावा कुछ बेसिक कंप्यूटर के बारे में भी सवाल पूछे जाते हैं।

VLDA कोर्स कितने साल का होता है?

VLDA कोर्स की अवधि आमतौर पर 2 साल की होती है। इन 2 साल को 4 सेमेस्टर में विभाजित किया जाता है। हर एक सेमेस्टर 6-6 महीने का होता है। VLDA कोर्स में मुख्य रूप से पशुओं का प्राथमिक उपचार, पशुओं के रोग और उनका उपचार के बारे में प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों माध्यम से पढ़ाया जाता है।

VLDA कोर्स के लिए क्या क्या योग्यता चाहिए | Eligibility For VLDA Course

VLDA कोर्स में एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थी के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए।

  • आवेदक 12वीं PCM से पास होना चाहिए।
  • आवेदक का 12वीं में 50% से ज्यादा अंक से पास होना चाहिए।
  • आवेदक के पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए।
  • आवेदक की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

VLDA कोर्स के लिए टॉप कॉलेज?

आप निम्नलिखित कॉलेज में एडमिशन लेकर VLDA कोर्स कर सकते हैं। इन सभी कॉलेजो में अनुभवी और कुशल टीचर है जो आपको अच्छी शिक्षा और सुविधाएं देगें।

  • लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार, हरियाणा
  • आनंद कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, आनंद, गुजरात
  • हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार, हरियाणा
  • पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना, पंजाब
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, बिहार
  • बिरला पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, भोपाल, मध्य प्रदेश
  • डॉ. हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, करनाल, हरियाणा
  • जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
  • गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय कृषि विज्ञान संस्थान, पूसा, बिहार

VLDA कोर्स की फीस कितनी होती है | VLDA Course Fees

VLDA कोर्स की फीस हर एक कॉलेज में अलग अलग होती है। सरकारी कॉलेज में फीस थोड़ा कम होता है जबकि प्राइवेट कॉलेज में फीस बहुत ज्यादा होता है।

सरकारी कॉलेजो में VLDA कोर्स की औसतन फीस ₹20000- ₹50000 प्रति साल तक हो सकती है। जबकि प्राइवेट कॉलेजो में VLDA कोर्स की औसतन फीस ₹50000- ₹100000 प्रति साल तक हो सकती है।

VLDA कोर्स करने के बाद कौन कौन सी नौकरी मिलती है?

VLDA कोर्स करने के बाद आपको सरकारी फील्ड में पशु चिकित्सा सहायक, पशु चिकित्सा तकनीशियन और पशु चिकित्सा प्रयोगशाला सहायक जैसी नौकरियां मिल सकती है। इन सभी सरकारी नौकरियों का वेतन काफी अच्छा होता है।

इसको भी पढ़े-   KYP Course Details in Hindi: KYP कोर्स क्या है? पूरी जानकारी

वही प्राइवेट फील्ड में आप पशु चिकित्सक के सहायक के रूप जॉब पा सकते हैं। एक पशु चिकित्सक के सहायक का मुख्य काम पशुओं का इलाज करने में पशु चिकित्सक की मदद करना होता है। इसका वेतन भी काफी बढ़िया होता है।

VLDA कोर्स करने के बाद मिलने वाले जॉब की सैलरी कितनी होती है।

किसी भी जॉब की सैलरी जॉब का स्थान, जॉब के पद और जॉब के अनुभव जैसी और भी कई सारी चीज़ों पर निर्भर करती है।

VLDA कोर्स करने के बाद यदि आपकी नौकरी सरकारी फील्ड में लगती है तब आपको शुरुआती औसतन सैलरी ₹20000- ₹25000 प्रति महीना तक मिल सकती है। समय के साथ साथ अनुभव होने पर यह सैलरी और अधिक होती जाती है।

वही यदि VLDA कोर्स करने के बाद आपकी जॉब प्राइवेट फील्ड में लगती है तो आपको शुरुआती औसतन सैलरी ₹15000- ₹20000 प्रति महीना तक मिल सकती है। यहाँ भी समय के साथ साथ अनुभव होने पर यह सैलरी और अधिक होती जाती है।

VLDA कोर्स के बाद आगे के अध्ययन के कौन कौन से विकल्प हैं?

VLDA कोर्स पूरा करने के बाद यदि आप आगे और पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके सामने अध्ययन के कई विकल्प उपलब्ध हैं। यहाँ हम आपके साथ कुछ महत्वपूर्ण विकल्प को शेयर करने जा रहे हैं।

पशु चिकित्सा में बीएससी: VLDA कोर्स के बाद आप पशु चिकित्सा में बीएससी कर सकते हैं। इस कोर्स को करने में आपको 4 साल का समय लगेगा। इसमे विद्यार्थियों को पशु रोग विज्ञान, पशु आहार विज्ञान, पशु प्रजनन और पशु पालन के बारे में पढ़ाया जाता है।

पशु चिकित्सा में बीवीएससी: यह एक 5 साल का कोर्स है जिसको आप VLDA कोर्स के बाद कर सकते हैं। यह कोर्स पशुओं के स्वास्थ्य और कल्याण पर केंद्रित है।

पशु चिकित्सा में एमएससी: यह एक 2 साल का स्नातकोत्तर कोर्स है। जिसमे पशु चिकित्सा विज्ञान के विभिन्न विषयों पर गहन अध्ययन किया जाता है। VLDA कोर्स के बाद आप इसका भी अध्ययन कर सकते हैं।

पशु चिकित्सा में एमवीएससी: VLDA कोर्स के बाद पशु चिकित्सा में एमवीएससी कर सकते हैं। इसकी पढ़ाई करने में आपको 3 साल का समय लगेगा। इस कोर्स में विद्यार्थियों को पशु चिकित्सा विज्ञान के बारे में उच्च कोटि का ज्ञान दिया जाता है।

निष्कर्ष:

VLDA कोर्स एक अच्छा विकल्प उन विद्यार्थियों के लिए जो पशु चिकित्सा के फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं। VLDA कोर्स को पूरा करने के बाद, विद्यार्थियों को पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, या निजी क्षेत्र में अच्छी नौकरी और वेतन मिल सकता है।

VLDA कोर्स के बाद विद्यार्थियों के लिए आगे के अध्ययन के कई विकल्प भी उपलब्ध हैं। आप अपनी रुचि और करियर लक्ष्य के अनुसार उन विकल्प का भी चुनाव कर सकते हैं।

मुझे पूरी उम्मीद है कि इस पूरे लेख को पढ़ने के बाद आपको VLDA Course Details in Hindi के बारे में हर एक महत्वपूर्ण चीज़ों के बारे में काफी अच्छी जानकारी हो गई होगी।

यदि आपको इस लेख के माध्यम से कुछ नया जानने और सीखने को मिला हो तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले।

इसको भी पढ़े-   बैंक मैनेजर बनने के लिए कौन सा कोर्स करे? जानिए विस्तार से

VLDA Course Details in Hindi के बारे में सामान्य प्रश्न?

Vlda Full Form in Hindi?

VLDA का Full Form “Veterinary and Livestock Development Assistant” होता है। VLDA एक 2 साल का डिप्लोमा कोर्स है।

VLDA कोर्स के लिए पात्रता क्या है?

VLDA कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आवेदक साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना चाहिए। और उसकी उम्र 18 से 27 साल के बीच मे होनी चाहिए।

VLDA कोर्स की अवधि क्या होती है?

VLDA कोर्स की अवधि आमतौर पर 2 साल की होती है। इन 2 सालो में विद्यार्थियों को पशुओं के स्वास्थ्य की जांच, रोगों का पहचान और उपचार के बारे में उच्च कोटि का ज्ञान दिया जाता है।

मेरा नाम सद्दाम हुसैन है और मैं इस ब्लॉग का फाउंडर और कंटेंट राइटर हूँ। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन, सरकारी नौकरी, जॉब, कैरियर, बिजनेस, कोर्सेज और सेलेबस से रिलेटेड हर नई और महत्वपूर्ण लेख को रेगुलर बेसिक पर प्रकाशित करता रहता हूँ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!