जानिए 2023 में निवास प्रमाण पत्र कितने साल तक चलता है?

यदि आप एक भारत के नागरिक है तो आपके पास आपका निवास प्रमाण पत्र होना बेहद जरूरी है। आज के समय मे भी कई ऐसे भी लोग होते हैं जिनको यह भी नही पता होता है कि निवास प्रमाण पत्र क्या होता है और निवास प्रमाण पत्र कितने साल तक चलता है। यदि आप भी यह जानना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं।

इस लेख में हम आपको निवास प्रमाण पत्र क्या होता है, निवास प्रमाण पत्र कितने साल तक चलता है और निवास प्रमाण पत्र बनाने में कितना पैसा लगता है के बारे में एकदम सही और सटीक जानकारी प्रदान करेगें।

निवास प्रमाण पत्र कितने साल तक चलता है | Domicile Certificate Validity?

भारत के ज्यादातर राज्यो में निवास प्रमाण पत्र की वैधता जीवनभर रहती है। मतलब की यदि आप एक बार निवास प्रमाण पत्र बनवा लेते हैं तो वह जीवनभर मान्य रहेगा। इसलिए यदि आपके पास निवास प्रमाण पत्र नही है तो आज ही बनवाने के लिए आवेदन करें। निवास प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आवेदन आप किसी भी CSC सेंटर या फिर अपने तहसील से आसानी से कर सकते हैं।

निवास प्रमाण पत्र क्या होता है?

निवास प्रमाण पत्र एक तरह से एक सरकारी डॉक्यूमेंट होता है। यह सरकारी डॉक्यूमेंट आप किस राज्य के निवासी हैं यह प्रमाणित करता है। निवास प्रमाण पत्र को राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है।

निवास प्रमाण पत्र में आपका नाम, पता, जन्म तिथि, राष्ट्रीयता, माता पिता का नाम और आपके स्थायी निवास जैसी चीजों के बारे बताया गया होता है। आपका निवास प्रमाण पत्र उतना ही जरूरी डॉक्यूमेंट हैं जितना कि आधार कार्ड, वोटर कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस है।

निवास प्रमाण पत्र बनाने में कितना पैसा लगता है?

भारत के हर एक राज्य में निवास प्रमाण पत्र CSC सेंटर के माध्यम से बनाने में औसतन खर्चा ₹100- ₹200 तक का आता है। निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के 7- 30 दिन के अंदर आपका निवास प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो जाता है। इस तरह से कह सकते हैं कि निवास प्रमाण पत्र बनवाने में कुछ ज्यादा खर्चा नही लगता है। मात्र ₹100- ₹200 में आपका निवास प्रमाण पत्र आसानी से बन सकता है।

निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए कौन निम्नलिखित डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है।

  • जमीन के दस्तावेज या बिजली का बिल
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • राशन कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो

इसको भी पढ़े-   जूलॉजी से एमएससी करने के फायदे: जानिए विस्तार से?

मेरा नाम सद्दाम हुसैन है और मैं इस ब्लॉग का फाउंडर और कंटेंट राइटर हूँ। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन, सरकारी नौकरी, जॉब, कैरियर, बिजनेस, कोर्सेज और सेलेबस से रिलेटेड हर नई और महत्वपूर्ण लेख को रेगुलर बेसिक पर प्रकाशित करता रहता हूँ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!