12वीं साइंस के बाद सबसे अच्छा कोर्स कौन सा है?

इस लेख की रूपरेखा:

यदि आप एक विद्यार्थी हैं। और आपने 12वीं साइंस से पास किया है और आगे अपने करियर को लेकर चिंतित है। तो आप बिलकुल सही जगह पर आये है। भारत मे बहुत से अच्छे अच्छे कोर्स है जिसको आप 12वीं साइंस के बाद करके अपना एक बेहतरीन करियर बना सकते है।

आज हम इस लेख में आपको 12वीं साइंस के बाद सबसे अच्छा कोर्स कौन सा है उसके बारे में पूरे विस्तार से जानकारी साझा करेगें। आप अपनी रुचि और करियर लक्ष्य के अनुसार इनमे से किसी एक कोर्स का चुनाव कर सकते हैं।

12वीं साइंस के बाद एक परफेक्ट कोर्स कैसे चुने?

12वीं साइंस के बाद किसी भी कोर्स का चुनाव करते समय आपको कई सारी बातों को ध्यान में रखना पड़ता है। यहाँ हम आपके साथ कुछ महत्वपूर्ण बातों को बताने जा रहे हैं। आप इन बातों को ध्यान में रखकर 12वीं साइंस के बाद एक परफेक्ट कोर्स का चुनाव कर सकते हैं।

  • 12वीं साइंस के बाद किसी भी कोर्स का चुनाव करते समय आपको अपनी रुचि के बारे पता रहना चाहिए। जिस तरह की पढ़ाई करने में आपकी रुचि हो उसी तरह का कोर्स का चुनाव आपको 12वीं साइंस के बाद करना चाहिए।
  • किसी भी कोर्स का चुनाव करते समय उस कोर्स के पाठ्यक्रम के को अच्छी तरह से समझ लें। आप पहले से कोर्स कर रहे विद्यार्थियों के साथ संपर्क करके पाठ्यक्रम के बारे में अच्छी तरह से जानकारी ले सकते हैं।
  • 12वीं साइंस के बाद जो कोर्स करने जा रहे है उससे आगे आप क्या क्या करियर बना सकते हैं। इसके बारे में भी जानकारी ले लेनी चाहिए। 12वीं साइंस के बाद आपको ऐसे कोर्स का चुनाव करना चाहिए जिसमें ज्यादा कैरियर विकल्प मौजूद हो।

12वीं साइंस के बाद सबसे अच्छा कोर्स कौन सा है?

12वीं साइंस के बाद सबसे अच्छा कोर्स कौन सा है ये सवाल हर एक विद्यार्थी के दिमाक में रहता है। 12वीं साइंस के बाद आपके सामने कई सारे कोर्स करने के विकल्प मौजूद होते है। यहाँ हम आपके साथ 12वीं साइंस के बाद करने वाले कुछ बेहतरीन कोर्स के बारे में बताने जा रहे है। 12वीं साइंस के बाद इन कोर्स को करके आप अपना एक बढ़िया करियर बना सकते हैं।

इसको भी पढ़े-   B.A. पास महिलाओं के लिए ये है 17 श्रेष्ठ सरकारी नौकरियां?

1. बैचलर ऑफ साइंस ( B.Sc ):

बैचलर ऑफ साइंस एक काफी प्रसिद्ध ग्रेजुएशन कोर्स है। 12वीं साइंस से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी बैचलर ऑफ साइंस की पढ़ाई करना ज्यादा पसंद करते हैं। यदि आपको गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, और अन्य विज्ञान के क्षेत्र में रुचि तो बैचलर ऑफ साइंस कोर्स आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता हैं।

बैचलर ऑफ साइंस कोर्स छात्रों को साइंस के अध्ययन के लिए मजबूत तथा उच्च स्तरीय ज्ञान प्रदान करता है। बैचलर ऑफ साइंस की पढ़ाई पूरा करने के बाद आप विभिन्न विज्ञानिक क्षेत्रों में अपना बेहतरीन करियर बना सकते हैं।

2. बैचलर ऑफ कॉमर्स ( B.com ):

बैचलर ऑफ कॉमर्स एक लोकप्रिय ग्रेजुएशन कोर्स है। बैचलर ऑफ कॉमर्स के कोर्स में विद्यार्थियों को व्यापार और वित्त के बारे में उच्च कोटि का ज्ञान दिया जाता है। यदि आपको व्यापार और वित्त जैसे चीज़ों में रुचि है तो बैचलर ऑफ कॉमर्स आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

बैचलर ऑफ कॉमर्स की पढ़ाई पूरा करने के बाद विद्यार्थी व्यापारिक विश्लेषण, लेखा-जोखा, और व्यवसायिक निपुणता में एक्सपर्ट बन जाते है। बैचलर ऑफ कॉमर्स करने के बाद विद्यार्थी विभिन्न व्यापारिक पदों पर जॉब पा सकते हैं।

3. बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.):

बैचलर ऑफ आर्ट्स एक काफी लोकप्रिय ग्रेजुएशन कोर्स है। बैचलर ऑफ आर्ट्स के ग्रेजुएशन कोर्स में विद्यार्थियों को कला और सामाजिक विज्ञान के बारे में उच्च कोटि की शिक्षा दी जाती है।

जिन लोगो को कला, इतिहास, भूगोल, भाषा, समाजशास्त्र, और संस्कृति जैसे विषयों में रुचि है वह 12वीं साइंस के बाद बैचलर ऑफ आर्ट्स का ग्रेजुएशन कोर्स कर सकते हैं।

बैचलर ऑफ आर्ट्स का ग्रेजुएशन कोर्स करने के बाद विद्यार्थियों को सामाजिक विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी मिल सकती हैं।

4. बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग:

बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग एक प्रसिद्ध ग्रेजुएशन कोर्स है। बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की कई सारी फील्ड होती है, जैसे मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, और कंप्यूटर साइंस उनमे से मुख्य है।

जिन विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीक के फील्ड में रुचि है उनके लिए बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग कोर्स एक बेहतरीन कोर्स हो सकता है। बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग का कोर्स करने के बाद विद्यार्थी इंजीनियरी और तकनीकी क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं।

5. बैचलर ऑफ़ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ़ सर्जरी ( MBBS ):

बैचलर ऑफ़ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ़ सर्जरी को हम MBBS भी कहते हैं। यदि आपको 12वीं साइंस के बाद मेडिकल के फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो MBBS आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प होगा।

MBBS में एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थियों को NEET की प्रवेश परीक्षा को पास करना होगा। NEET की प्रवेश परीक्षा को पास करने के बाद ही आपका एडमिसन MBBS कोर्स में होगा।

MBBS कोर्स में विद्यार्थियों को मेडिकल विज्ञान, रोग-निदान, चिकित्सा, और सर्जरी जैसे चीज़ों के बारे में ज्ञान दिया जाता है। MBBS कोर्स करने के बाद आप मेडिकल के फील्ड में एक डॉक्टर के रूप में अपना करियर बना सकते हैं।

6. बैचलर ऑफ़ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी ( BAMS ):

BAMS एक एक आयुर्वेदिक चिकित्सा कोर्स है। इस कोर्स को करने के बाद आप आयुर्वेदिक चिकित्सा के फील्ड में एक्सपर्ट बन जाते हैं।

इसको भी पढ़े-   बीटीसी करने के फायदे: बीटीसी क्या होता है, योग्यता और फीस?

12वीं साइंस के बाद आयुर्वेद फील्ड में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक बेहतरीन कोर्स हो सकता है। BAMS कोर्स में विद्यार्थियों को जड़ी-बूटियों, औषधि, और आयुर्वेदिक चिकित्सा के बारे में उच्च कोटि का ज्ञान दिया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद आप आयुर्वेद के क्षेत्र में अपना एक बेहतरीन करियर बना सकते है।

7. बैचलर ऑफ़ डेंटल सर्जरी ( BDS ):

बैचलर ऑफ़ डेंटल सर्जरी भी एक मेडिकल के फील्ड का कोर्स है। बैचलर ऑफ़ डेंटल सर्जरी कोर्स में दन्त चिकित्सा के बारे में ज्ञान दिया जाता है।

यदि आपको डेंटल साइंस में रुचि है तो आप 12वीं साइंस के बाद इस कोर्स को कर सकते हैं। इस कोर्स में विद्यार्थियों को डेंटल सर्जरी, दंत चिकित्सा, और मौखिक स्वास्थ्य की विभिन्न प्रक्रियाएं को सिखाया जाता है। BDS करने के बाद आपको डेंटल क्लिनिकों और अस्पतालों आसानी से जॉब मिल सकती हैं।

8. बैचलर ऑफ़ होम्योपैथी मेडिसिन एंड सर्जरी ( BHMS )

BHMS एक होम्योपैथी चिकित्सा कोर्स है। होम्योपैथी के शौकीन छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन कोर्स हो सकता है। BHMS कोर्स में विद्यार्थियों को होम्योपैथी मेडिसिन की विभिन्न उपचार पद्धतियों, दवाओं, और रोग निदान तकनीकों को सिखाया जाता है।

12वीं साइंस के बाद आप बैचलर ऑफ़ होम्योपैथी मेडिसिन एंड सर्जरी का कोर्स करके होम्योपैथी के फील्ड में अपना एक उच्च कोटि का करियर बना सकते हैं।

9. बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन ( BCA ):

जिन विद्यार्थियों को कंप्यूटर विज्ञान और तकनीकी ज्ञान में रुचि है उनके लिए बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन एक बेहतरीन कोर्स हो सकता है। बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में विद्यार्थियों को मुख्य रूप से कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, डेटाबेस मैनेजमेंट, नेटवर्किंग, और सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट जैसी चीज़ों का ज्ञान दिया जाता है।

12वीं साइंस के बाद आप बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन करके टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं

10. चार्टर्ड एकाउंटेंसी (CA):

चार्टर्ड एकाउंटेंसी एक उच्च कोटि का कोर्स होता है। चार्टर्ड एकाउंटेंसी का कोर्स करके आप वित्तीय प्रबंधन और लेखा-जोखा जैसे क्षेत्रों में एक्सपर्ट बन जाते हैं।

यदि आपको वित्तीय विज्ञान में रुचि तो यह कोर्स आपके लिए बेहतरीन हो सकता है। चार्टर्ड एकाउंटेंसी कोर्स को पूरा करने के लिए, छात्रों को चार्टर्ड एकाउंटेंसी परीक्षा में पास होना पड़ता है। इस कोर्स के माध्यम से आप विभिन्न वित्तीय नौकरियां पा सकते है।

11. बैचलर ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट (BBM):

बैचलर ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट एक उच्च स्तरीय व्यवसायिक कोर्स होता है। बैचलर ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट कोर्स करने के बाद आप व्यापार प्रबंधन में एक्सपर्ट बन जाते हैं।

जिन विद्यार्थियों को व्यापार के क्षेत्र में रुचि हैं वह 12वीं साइंस के बाद इस कोर्स को कर सकते हैं। बैचलर ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट के कोर्स के माध्यम से विद्यार्थी व्यवसायिक उद्यमिता की दुनिया में अपना करियर बना सकते हैं।

12. बैचलर्स इन हॉस्पिटैलिटी:

बैचलर्स इन हॉस्पिटैलिटी एक स्नातक स्तर का कोर्स है। यदि आपकी रुचि होटल मैनेजमेंट, टूरिज्म एंड ट्रैवल, व्यावसायिक केटरिंग, और आयात-निर्यात जैसे क्षेत्रों है तो बैचलर्स इन हॉस्पिटैलिटी आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

12वीं साइंस के बाद आप बैचलर्स इन हॉस्पिटैलिटी कोर्स करके यात्रा और आकर्षण सेवा उद्योगों में अपना करियर बना सकते हैं।

इसको भी पढ़े-   जानिए 2023 में आय प्रमाण पत्र कितने साल तक चलता है?

13. बैचलर इन इवेंट मैनेजमेंट:

बैचलर इन इवेंट मैनेजमेंट भी एक स्नातक स्तर का कोर्स है। जिन विद्यार्थियों की रुचि इवेंट्स और प्रसारण सेवा उद्योगों में उनके लिए बैचलर इन इवेंट मैनेजमेंट एक बेहतरीन विकल्प है। बैचलर इन इवेंट मैनेजमेंट में मुख्य काम सोशल इवेंट्स, कार्यक्रम, कन्फ़्रेंसेस, विभिन्न कला और सांस्कृतिक अभियांत्रिकी आयोजन और प्रबंधन करना होता है।

12वीं साइंस के बाद विद्यार्थी बैचलर इन इवेंट मैनेजमेंट का कोर्स करके इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों में जॉब लेकर अपना एक बेहतरीन करियर बना सकते है।

14. बैचलर इन होटल मैनेजमेंट:

12वीं साइंस के बाद विद्यार्थी बैचलर इन होटल मैनेजमेंट के माध्यम से भी अपना एक बेहतरीन करियर बना सकते है। जिन विद्यार्थियों की रुचि व्यवसायिक होटल प्रबंधन, खानपान सेवाएं और कैटरिंग में हैं उनके लिए यह कोर्स बेस्ट है।

बैचलर इन होटल मैनेजमेंट करने के बाद विद्यार्थी होटल उद्योग में अपना करियर बना सकते हैं इसके साथ साथ वह होटल कंपनियों में उच्च कोटि का जॉब भी पा सकते है।

15. बैचलर ऑफ जर्नलिस्म:

जिन विद्यार्थियों को पत्रकारिता में रुचि है वह 12वीं साइंस के बाद बैचलर ऑफ जर्नलिस्म कोर्स कर सकते है। बैचलर ऑफ जर्नलिस्म कोर्स करने के बाद विद्यार्थी समाचार पत्रिकाएं, टीवी चैनल, रेडियो स्टेशन और डिजिटल मीडिया में जॉब लेकर अपना एक उच्च कोटि का करियर बना सकता है।

निष्कर्ष:

हमने इस पूरे लेख में 15 बेहतरीन कोर्स के बारे में बताया है जो आप 12वीं साइंस के बाद कर सकते है। आप अपनी रुचि और कैरियर लक्ष्य के अनुसार मेडिकल, इंजीनियरिंग और कंप्यूटर फील्ड में से किसी एक का चुनाव कर सकते है।

मुझे पूरी उम्मीद है कि इस पूरे लेख को पढ़ने के बाद आपको 12वीं साइंस के बाद सबसे अच्छा कोर्स कौन सा है? उसके बारे में काफी अच्छी जानकारी हो गई होगी।

यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसको अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले।

यदि आपका इस लेख को लेकर कोई सवाल हो तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम आपके सवाल का जबाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेगें।

12वीं साइंस के बाद सबसे अच्छा कोर्स कौन सा है के बारे में सामान्य प्रश्न?

साइंस लेकर क्या-क्या बन सकते हैं?

साइंस लेकर आप इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक शोधकर्ता, नर्स, फार्मासिस्ट, वैज्ञानिक, विज्ञान शिक्षक, कंप्यूटर विशेषज्ञ और बिजनेसमैन बन सकते है।

12वीं के बाद साइंस में कितने फील्ड होते हैं?

12वीं के बाद साइंस में कई फील्ड होते हैं, जैसे इंजीनियरिंग (मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर), मेडिकल (डॉक्टर, नर्सिंग, फार्मेसी), वैज्ञानिक शोध, कंप्यूटर और इंफ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, व्यवसाय और बिजनेस, और कला और साहित्य उनमे से मुख्य है।

12वीं साइंस के बाद लड़कियों के लिए कौन सा फील्ड बेस्ट है?

12वीं साइंस के बाद लड़कियों के लिए मेडिकल, इंजीनियरिंग, विज्ञानिक शोध और कंप्यूटर विज्ञान सबसे बेस्ट फील्ड होते है।

क्या 12वीं साइंस के बाद आर्ट्स क्षेत्र में करियर बना सकते हैं?

हां, 12वीं साइंस के बाद आप आर्ट्स क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। आर्ट्स क्षेत्र में भी आपको कई तरह की उच्च कोटि हाई सैलरी वाली जॉब मिल सकती है।

मेरा नाम सद्दाम हुसैन है और मैं इस ब्लॉग का फाउंडर और कंटेंट राइटर हूँ। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन, सरकारी नौकरी, जॉब, कैरियर, बिजनेस, कोर्सेज और सेलेबस से रिलेटेड हर नई और महत्वपूर्ण लेख को रेगुलर बेसिक पर प्रकाशित करता रहता हूँ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!