DNYS Course Details: DNYS कोर्स क्या होता है? पूरी जानकारी

इस लेख की रूपरेखा:

आज के समय मे बहुत से ऐसे स्टूडेंट हैं जो अपना कैरियर नेचुरोपैथी कोर्स करके बनाना चाहते हैं। क्योंकि उनको लगता है कि एलोपैथिक मेडिसिन के मुकाबले प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से मरीजो का बढ़िया तरीके से इलाज होता है। यदि आप भी एक बढ़िया नेचुरोपैथी कोर्स करने के बारे में सोच रहे हैं तो DNYS Course आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

DNYS Course Details in Hindi के इस लेख में हम आपको DNYS क्या होता है, DNYS Course के लिए योग्यता, DNYS Course Syllabus, DNYS Course करने के फायदे, DNYS Course कैसे करे, DNYS Course करने के बाद नौकरी और सैलरी के बारे में विस्तार से बतायेगें। तो चलिए शुरू करते हैं।

DNYS क्या होता है | DNYS Kya Hota Hai?

DNYS का मतलब फॉर्म “Diploma in Naturopathy and Yogic Science” होता है। DNYS एक तरह से एक डिप्लोमा कोर्स है। DNYS का डिप्लोमा कोर्स 2 साल का होता है। कोई भी 12वीं पास स्टूडेंट इस कोर्स में एडमिशन ले सकता है।

DNYS Course में स्टूडेंट को नेचुरोपैथी के फिल्ड में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। DNYS Course भारत में आयुष मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है।

DNYS Course में स्टूडेंट को मुख्य रूप से प्राकृतिक तथा योग के माध्यम से मरीजों का इलाज कैसे किया जाता है इस बारे में उच्च कोटि का ज्ञान दिया जाता है।

DNYS Course करने के बाद स्टूडेंट मेडिकल सेक्टर, स्पोर्ट्स सेक्टर, योगा, एजुकेशन फील्ड जैसी जगहों पर नौकरी पा सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट अपना खुद का क्लीनिक भी खोल सकते हैं इसके अलावा प्राइवेट और सरकारी हॉस्पिटल में भी जॉब कर सकते हैं।

DNYS का फुल फॉर्म क्या होता है | DNYS Full Form in Hindi

DNYS का फुल फॉर्म “Diploma in Naturopathy and Yogic Science” होता है। DNYS एक 2 साल का डिप्लोमा कोर्स होता है। कोई भी 12वीं पास विद्यार्थी DNYS Course में एडमिशन ले सकता है। DNYS की पढ़ाई पूरा करने के बाद आपको नेचुरोपैथी और योग के बारे में उच्च कोटि का ज्ञान हो जायेगा।

DNYS Course क्यों करना चाहिए?

DNYS Course करने के कई कारण हैं। इसके कुछ महत्वपूर्ण कारण निम्नलिखित हैं।

  • DNYS की पढ़ाई करने के बाद आप मरीज के इलाज के लिए प्राकृतिक चिकित्सा में दवाओं या सर्जरी का उपयोग नही करते हैं बल्कि आप इलाज के लिए शरीर की प्राकृतिक चिकित्सा क्षमताओं को बढ़ावा देने पर केंद्रित करते है।
  • DNYS की पढ़ाई करने के बाद आप अपना खुद का क्लीनिक भी खोल सकते है। एक तरह से DNYS Course आपको स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान करता है।
  • DNYS की पढ़ाई करने के बाद आप प्राकृतिक चिकित्सक, योग चिकित्सक, आयुर्वेदिक चिकित्सक, होम्योपैथिक चिकित्सक, स्वास्थ्य सलाहकार, फिटनेस ट्रेनर और योग प्रशिक्षक जैसी जॉब भी पा सकते हैं।
  • आज के समय मे प्राकृतिक चिकित्सकों का डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। DNYS Course करके आप इस हाई डिमांड फील्ड में अपना एक उच्च कोटि का करियर बना सकते है।
  • DNYS की पढ़ाई करने का एक कारण यह भी है कि आप इस कोर्स को करके प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से दूसरों की मदद के योग्य हो जाते हैं।
इसको भी पढ़े-   CFP Course Details: फायनेंशियल प्लानर बनने का आधुनिक मार्ग।

DNYS Course के लिए योग्यता | DNYS Course Eligibility?

DNYS Course में एडमिशन लेने के लिए निम्नलिखित योग्यता की जरूरत पड़ती है।

  • विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास होना चाहिए।
  • इसके अलावा विद्यार्थी 12वीं बायोलॉजी विषय से भी पास होना चाहिए।
  • विद्यार्थी का 12वीं क्लास में 50% से ज्यादा अंक होना चाहिए।
  • भारत मे कुछ ऐसे भी कॉलेज हैं जहाँ पर आर्ट्स साइड वाले भी DNYS Course में एडमिशन ले सकते हैं।
  • विद्यार्थी की उम्र 17 साल से ज्यादा होना चाहिए।
  • विद्यार्थी शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • विद्यार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।

DNYS कोर्स का पाठ्यक्रम | DNYS Course Syllabus in Hindi

DNYS Course आमतौर पर 2 साल का होता है। हर साल क्या क्या पढ़ाया जाता है उसके बारे में आपको यहाँ नीचे बताने जा रहे हैं। इसको पढ़ने के बाद आपको DNYS Course Syllabus के बारे में काफी अच्छी जानकारी हो जायेगी।

डीएनवाईएस कोर्स का पहले साल का पाठ्यक्रम | DNYS 1st Year Syllabus

  • मानव शरीर की मौलिक शारीरिक रचना
  • प्राकृतिक चिकित्सा, स्वास्थ्य और पोषण की नींव
  • प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा रोग और उपचार
  • प्रकृति देखभाल की विधि

डीएनवाईएस कोर्स का दूसरे साल का पाठ्यक्रम | DNYS 2nd Year Syllabus

  • बुनियादी दर्शन और प्राकृतिक इलाज का इतिहास
  • शरीर रचना विज्ञान और शरीर विज्ञान
  • विभिन्न प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली
  • पोषण, स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य
  • थेरेपी एक्यूप्रेशर
  • योग आहार
  • उन्नत योग तकनीक
  • योग अभ्यास
  • संस्कृत
  • योग चिकित्सा

DNYS कोर्स कितने समय का होता है?

DNYS Course की अवधि आमतौर पर 2 साल की होती है। इन 2 साल की पढ़ाई करने के बाद आपको 6 महीने का इंटर्नशिप करना भी अनिवार्य है। यह 6 महीने का इंटर्नशिप आपको जॉब दिलाने में बहुत मदद करता है। DNYS Course करने के बाद आपको नेचुरोपैथी के बारे में उच्च कोटि का ज्ञान हो जाता है।

DNYS Course करने के मुख्य फायदे | DNYS Course Karne Ke Fayde

DNYS Course करने के कई सारे फायदे हैं। इसके कुछ महत्वपूर्ण फायदे निम्नलिखित हैं।

  • जब आप DNYS Course करते हैं तो इसमे आप मरीज के इलाज के लिए प्राकृतिक तरीकों के बारे में सीखते हैं।
  • DNYS Course में आपको प्राकृतिक चिकित्सा, योग, आयुर्वेद, होम्योपैथी और एक्यूपंक्चर जैसी और भी कई महत्वपूर्ण चिकित्सा तरीकों के बारे में उच्च कोटि का ज्ञान मिलता है।
  • DNYS Course करने के बाद आप प्राकृतिक डॉक्टर, योगा टीचर, होम्योपैथिक डॉक्टर, और एक्यूपंक्चर चिकित्सक के रूप में अपना एक उच्च कोटि का करियर बना सकते हैं।।
  • DNYS Course करते समय विद्यार्थी योगा और अन्य नेचुरल थेरेपिस्ट का काफी अभ्यास करते हैं। ऐसा करने से उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बढ़िया होता जाता है।
  • एलोपैथिक चिकित्सा के फील्ड में आज के समय रोजगार के कई सारे मौके मौजूद हैं। DNYS Course के माध्यम से आप अपना एक उच्च कोटि का करियर बना सकते हैं।
  • पिछले कुछ सालों में भारत के साथ साथ पूरी दुनिया मे योग बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। जिसको देखते हुए। इसमे करियर के अच्छे अवसर हैं। आप DNYS Course के माध्यम से योग की फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं।

DNYS Course के लिए सबसे बेस्ट कॉलेज?

भारत मे कई सारे कॉलेज मौजूद हैं जहाँ से आप DNYS Course कर सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण कॉलेज निम्नलिखित हैं।

  • श्री गुरु गोबिंद सिंह ट्राइसेंटेनरी यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज, गुरुग्राम
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य विज्ञान और अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली
  • जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय
  • सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ
  • अखिल भारतीय चिकित्सक परिषद्, दिल्ली
  • भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ आयुर्वेद प्रोग्राम, पुणे
  • डीएस इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस, गाजियाबाद
  • सागा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, सिम्स, मलप्पुरम
  • उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज, देहरादून, उत्तराखंड
  • गवर्नमेंट नेचरक्योर एंड योग कॉलेज, बैंगलोर
  • गवर्नमेंट आयुर्वेद कॉलेज, हैदराबाद
  • गवर्नमेंट आयुर्वेद कॉलेज, लखनऊ
  • गवर्नमेंट आयुर्वेद कॉलेज, जयपुर
  • गवर्नमेंट आयुर्वेद कॉलेज, इंदौर
  • गवर्नमेंट आयुर्वेद कॉलेज, कोलकाता
इसको भी पढ़े-   CFA Course Details in Hindi: CFA क्या होता है? पूरी जानकारी

DNYS Course कैसे करे?

भारत के हर एक सिटी में DNYS Course के लिए कोई ना कोई कॉलेज मौजूद है। आप डायरेक्ट उस कॉलेज में जाकर एडमिशन से रिलेटेड चीज़ों का पता करके तुरंत एडमिशन ले सकते हैं।

इसके अलावा कुछ ऐसे भी कॉलेज हैं जहाँ पर एडमिशन लेने के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद ही वहाँ पर एडमिशन मिलता है। आप कॉलेज के कैंपस में जाकर एडमिशन से रिलेटेड हर एक जानकारी ले सकते हैं।

DNYS कोर्स में एडमिशन लेने के लिए क्या क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए।

DNYS Course में एडमिशन लेने के लिए निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है।

  • 12वीं साइंस स्ट्रीम क्लास की मार्कशीट
  • आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी
  • पासपोर्ट साइज की फोटो
  • स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
  • आय और जाति प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

DNYS Course की फीस कितनी होती है | DNYS Course Ki Fees

हर एक कॉलेज में DNYS Course की फीस अलग अलग होती है। सरकारी कॉलेजो में फीस थोड़ा कम होता है वही प्राइवेट कॉलेज में फीस ज्यादा होती है।

अगर बात करें DNYS Course की एक औसतन फीस की तो वह ₹15000- ₹30000 प्रति साल तक हो सकती है। DNYS कोर्स की फीस के बारे में अधिक जानकारी के लिए, संबंधित कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं।

DNYS Course करने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है।

DNYS Course करने के बाद आपको कई तरह की नौकरी मिल सकती है। कुछ महत्वपूर्ण नौकरियों के उदाहरण निम्नलिखित हैं।

  • प्राकृतिक चिकित्सक
  • योग थेरेपिस्ट
  • आयुर्वेदिक डॉक्टर
  • होम्योपैथिक डॉक्टर
  • एक्यूपंक्चर डॉक्टर
  • स्वास्थ्य सलाहकार
  • फिटनेस ट्रेनर
  • योग प्रशिक्षक
  • आयुर्वेदिक उत्पादों के विक्रेता
  • सरकारी और निजी अस्पतालों में नौकरी
  • आयुर्वेदिक अनुसंधान केंद्र में नौकरी
  • सरकारी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र में नौकरी
  • फिटनेस सेंटर में नौकरी
  • मेडिकल स्टोर में नौकरी

DNYS Course करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है।

DNYS Course करने के बाद मिलने वाली सैलरी जॉब के सेक्टर, जॉब का पोस्ट और एक्सपीरियंस पर निर्भर करता है। DNYS Course करने के बाद आपको शुरुआती औसतन सैलरी ₹20000- ₹30000 प्रति महीना तक मिल सकता है। समय के साथ साथ अनुभव होने पर यह सैलरी और अधिक होती जायेगी।

DNYS Course करने के बाद आगे कौनसी पढ़ाई कर सकते हैं?

DNYS Course करने के बाद आगे पढ़ाई के कई सारे बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। कुछ महत्वपूर्ण विकल्प निम्नलिखित हैं।

  • MSc (प्राकृतिक चिकित्सा)
  • M.D. (आयुर्वेद)
  • BHMS (होम्योपैथी)
  • BAMS (एक्यूपंक्चर)
  • M.D. (समग्र चिकित्सा)
  • M.Pharm. (नेचुरोपैथी)
  • M.S. (योगा)
  • BNYS कोर्स

निष्कर्ष?

DNYS एक बेहतरीन कोर्स है जो विद्यार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा और योग के फील्ड में एक सफल करियर बनाने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करता है। यदि आप प्राकृतिक चिकित्सा और योग के फील्ड में एक उच्च कोटि का करियर बनाना चाहते हैं तो DNYS Course आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

DNYS Course Details in Hindi के इस पूरे लेख को पढ़ने के बाद आपको DNYS क्या होता है, DNYS कोर्स के लिए योग्यता, DNYS Syllabus, DNYS Course करने के फायदे, DNYS Course कैसे करे, DNYS कोर्स करने के बाद नौकरी और सैलरी के बारे काफी उच्च कोटि की जानकारी हो गई होगी।

इसको भी पढ़े-   B.Com Course Details: बीकॉम क्या होता है? पूरी जानकारी

यदि आपका DNYS Course को लेकर कोई और सवाल या सुझाव तो आप बता सकते हैं। हम आपके सवाल या सुझाव का उत्तर जल्द से जल्द देने की कोशिश करेगें।

DNYS Course Details in Hindi के बारे में सामान्य प्रश्न?

क्या DNYS डॉक्टर एलोपैथी का अभ्यास कर सकते हैं?

नहीं, DNYS डॉक्टर एलोपैथी का अभ्यास नहीं कर सकते हैं। क्योकि DNYS में प्राकृतिक चिकित्सा और योग के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाता है जबकि एलोपैथी आधुनिक चिकित्सा पद्धति के बारे में होता है।

DNYS को हिंदी में क्या कहते है?

DNYS का फुल फॉर्म “Diploma in Naturopathy and Yogic Sciences” होता है जिसको हम हिंदी में प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान में डिप्लोमा कहते हैं।

क्या DNYS भारत में मान्यता प्राप्त है?

हाँ, DNYS भारत में मान्यता प्राप्त है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा DNYS पाठ्यक्रम को मान्यता दी गई है।

क्या DNYS डॉक्टर आयुर्वेदिक दवा लिख ​​सकता है?

हाँ, DNYS डॉक्टर आयुर्वेदिक दवा लिख ​​सकते हैं। क्योंकि DNYS Course भी आयुर्वेद के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करता है।

मेरा नाम सद्दाम हुसैन है और मैं इस ब्लॉग का फाउंडर और कंटेंट राइटर हूँ। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन, सरकारी नौकरी, जॉब, कैरियर, बिजनेस, कोर्सेज और सेलेबस से रिलेटेड हर नई और महत्वपूर्ण लेख को रेगुलर बेसिक पर प्रकाशित करता रहता हूँ।

4 thoughts on “DNYS Course Details: DNYS कोर्स क्या होता है? पूरी जानकारी”

    • BUMS acupuncture ka course 5 years ka hota hai. Is course mein 5 years mein 10 semesters hote hain. Har semester mein 6 months ka time hota hai. बीएएमएस कोर्स की फीस 40-50 हजार रुपये सालाना है.

      Reply
  1. Dnys कोर्स करने के बाद में रजिस्ट्रेशन कहां से होगा

    Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!