MSC Karne Ke Fayde: मास्टर्स डिग्री की पढ़ाई के 9 गजब फायदे

भारत मे आज के समय मे MSC की पोस्टग्रेजुएट की पढ़ाई काफी प्रसिद्ध है। हर साल लाखों विद्यार्थी MSC की पोस्टग्रेजुएट की पढ़ाई करके अलग अलग फील्ड में अपना एक एक बेहतरीन करियर बना रहे है।

आज हम इस पोस्ट में MSC की पोस्टग्रेजुएट डिग्री के बारे में काफी उपयोगी और बेहतरीन जानकारी आपके साथ शेयर करेगें जैसे MSC क्या होता है, MSC Karne Ke Fayde, MSC में एडमिशन के लिए क्या योग्यता जैसी और भी कई महत्वपूर्ण चीज़ों के बारे में कमाल की जानकारी आपके साथ साझा करेगें।

MSC क्या होता है | What is MSC in Hind

What is MSC in Hind

MSC का मतलब Master of Science होता है। यह एक 2 साल की पोस्टग्रेजुएट डिग्री होती है। MSC में मुख्य रूप से भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, जीवन विज्ञान और खाद्य विज्ञान के बारे में विद्यर्थियों को पढ़ाया जाता है।

यदि आप डॉक्टर, लेक्चरर, इंजीनियर, केमिस्ट, नर्सिंग, हॉस्पिटल्स, फार्मा इंड्रस्ट्री, रिसर्चर और बायोकेमिस्ट में अपना करियर बनना चाहते है तो MSC की पोस्टग्रेजुएट डिग्री आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

आप MSC की पोस्टग्रेजुएट डिग्री की मदद से इन सभी जगहों पर अपना एक बेहतरीन करियर बना सकते है।

MSC के पोस्टग्रेजुएट डिग्री में आपको थ्योरेटिकल ज्ञान के साथ साथ प्रैक्टिकल ज्ञान भी दिया जाता है। आप एक अच्छे कॉलेज से MSC की पोस्टग्रेजुएट डिग्री की पढ़ाई करके अपना एक बेहतरीन करियर बना सकते है।

एमएससी करने के कुछ बेहतरीन फायदे | MSC Karne Ke Fayde

MSC Karne Ke Fayde

यदि आप MSC से पोस्टग्रेजुएट करने का सोच रहे है तो आपके दिमाक में ये बात जरूर आई होगी कि MSC से पोस्टग्रेजुएट करने पर हमको क्या क्या फायदे हो सकते है। यहाँ हम आपके साथ MSC Karne Ke Fayde के बारे में पूरे विस्तार से बताने जा रहे है।

  • MSC का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि आप इसकी मदद से DRDO और भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर जैसे भारत के टॉप संस्थान में अपना एक बेहतरीन करियर बनाने का मौका मिलता है।
  • मास्टर ऑफ साइंस करने के बाद आप भारत के साथ साथ विदेश के भी टॉप कंपनी एवं संस्थान में एक बढ़िया जॉब लेकर एक बेहतरीन करियर बना सकते है।
  • जब आप MSC की पढ़ाई को पूरा कर लेते है फिर उसके बाद आप NET और SET जैसे एग्जाम को पास करके एक बढ़िया टीचर के रूप में भी अपना करियर बना सकते है।
  • MSC की पढ़ाई को पूरा करने के बाद आप भारत के टॉप के विभाग जैसे UPSC, CBI और CID जैसे जॉब के एग्जाम को पास करके इन बेहतरीन विभागों में नौकरी पा सकते है।
  • MSC की पढ़ाई आप जिस विषय का चुनाव अध्ययन के लिए करते है उसके बारे में आपको पूरे गहराई से ज्ञान दिया जाता है। MSC की पढ़ाई पूरा होने पर आप उस विषय के एक्सपर्ट हो जाते है।
  • MSC करने के बाद आपको जो भी जॉब मिलता है उसका वेतन काफी उच्च होता है। इस तरह से कह सकते है की MSC के बाद आपको हाई सैलरी वाले जॉब मिलते है। ये भी एक बेहतरीन MSC Karne Ke Fayde है।
  • MSC करने के बाद आप आगे की पढ़ाई के लिए विदेश भी जा सकते है। MSC के बाद आप विदेश के टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेकर अपना एक सुनहरा करियर बना सकते है।
  • MSC एक उच्च कोटि की पोस्टग्रेजुएट डिग्री है। इसको करने के बाद आपको अधिक नौकरी के अवसर मिलते है। ये भी एक बेहतरीन MSC Karne Ke Fayde है।
  • यदि आप विज्ञान के क्षेत्र में नये नये चीज़ों को समझना चाहते है तो इस स्तिथि में MSC आपके लिए एक उचित विकल्प साबित हो सकती है। क्योंकि आप इसके माध्यम से आप विज्ञान और टेक्नोलॉजी को नए तरीके से सीखते और समझते है।
इसको भी पढ़े-   GDA Nursing Course Details in Hindi की सम्पूर्ण जानकारी

यहाँ हमने आपके साथ कुछ बेहद ही जरूरी MSC Karne Ke Fayde के बारे में बताया। इन फायदे के अलावा MSC करने के और भी बहुत से फायदे है। उम्मीद है ये जानकारी आपके काम की होगी।

एमएससी करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

यदि आप MSC पोस्टग्रेजुएट करने की सोच रहे है तो आपको MSC के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए इसके बारे में पता होना चाहिए। यहाँ हम आपके साथ मास्टर ऑफ साइंस में एडमिशन लेने के लिए मुख्य योग्यता क्या होनी चाहिये उसके बारे में शेयर करने जा रहे है।

  • भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं साइंस स्ट्रीम से उत्तीर्ण होना महत्वपूर्ण है।
  • MSC में एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स डिग्री भी होना चाहिए। इसके साथ साथ विद्यार्थी की बैचलर्स में 50% से अधिक अंक होना चाहिए।।
  • विद्यार्थी के पास 10वीं और 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट होना बेहद जरूरी है।
  • भारत के कई सारे विश्वविद्यालय में MSC में एडमिशन लेने के लिए प्रवेश परीक्षा देने पड़ता। प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद ही उन विश्वविद्यालय में एडमिशन होता है।

एमएससी की फीस कितनी होती है! | MSC Ki Fees Kitni Hoti Hai

भारत मे हर एक कॉलेज की फीस अलग अलग होती है। यदि आप एमएससी की पढ़ाई एक सरकारी कॉलेज से करते है तब आपकी फीस कम लगती है।

वही यदि आप एमएससी की पढ़ाई एक प्राइवेट कॉलेज से करते है तब आपको सरकारी कॉलेज के मुकाबले कही ज्यादा फीस देना पड़ता है।

एक सरकारी यूनिवर्सिटी में एमएससी की पढ़ाई का एक औसत खर्च 25000 से 70000 हजार रुपये के बीच मे रहता है। वही एक प्राइवेट कॉलेज में एमएससी की पढ़ाई का एक औसत खर्चा 100000 से 500000 रुपये के बीच मे रह सकता है।

MSC में कितने सब्जेक्ट होते हैं? | MSC Me Kitne Subject Hote Hai

यदि आप एमएससी में एडमिसन लेने की सोच रहे है तो आपके दिमाक में ये बात जरूर आई होगी की आखिर एमएससी में कितने सब्जेक्ट होते हैं। एमएससी का मतलब मास्टर ऑफ साइंस होता है इसका मतलब एमएससी में साइंस में आने वाले सारे विषय को पढ़ाया जाता हैं। यहाँ हम एमएससी में पढ़ाये जाने वाले मुख्य सब्जेक्ट को शेयर कर रहे है।

  • भौतिक विज्ञान
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • मैथमेटिक्स
  • बायोकेमिस्ट्री
  • बॉटनी
  • कंप्यूटर साइंस
  • जूलॉजी
  • इलेक्ट्रॉनिक्स
  • एनवायरमेंटल साइंस
  • क्लीनिकल साइकोलॉजी

हमने आपको ऊपर जितने भी सब्जेक्ट के बारे में बताया है आप उन सभी को एक साथ एमएससी में नही पढ़ सकते है। आप एमएससी में इन सब्जेक्ट में से किसी एक का चुनाव करके आप उसके मास्टर बन सकते है। विज्ञान के ही अंतर्गत अलग-अलग फील्ड में मास्टर के लिए कई सारे कोर्स है। जिनको हम नीचे शेयर कर रहे है।

  • मास्टर ऑफ साइंस इन इंजीनियरिंग
  • मास्टर ऑफ साइंस इन फिजिक्स
  • मास्टर ऑफ साइंस फाइनेंस
  • मास्टर ऑफ साइंस इन सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग
  • मास्टर ऑफ साइंस इन नर्सिंग
  • मास्टर ऑफ साइंस इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
  • मास्टर ऑफ साइंस इन टैक्सेशन

भारत मे MSC के लिए की बेस्ट कॉलेज

भारत मे कई सारे कॉलेज है जहाँ पर MSC की पढ़ाई बढ़िया तरीके से करवाया जाता है। यदि आप MSC की पढ़ाई के लिए एक बढ़िया कॉलेज खोज रहे है तो आपकी खोज यहाँ खत्म होती है। यहाँ हम आपके साथ MSC के लिए भारत की बेस्ट कॉलेजो को शेयर करने जा रहे है।

  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), बॉम्बे
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली
  • पाण्डिचेरी विश्वविद्यालय, पाण्डिचेरी
  • राजीव गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस, बंगलौर
  • संस्कृति विश्वविद्यालय, कोवलम
  • दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी
  • जमिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
  • स्टीफनी विश्वविद्यालय, दिल्ली
  • मद्रास विश्वविद्यालय, चेन्नई
  • हिंदू कॉलेज, नई दिल्ली
  • रामजस कॉलेज, नई दिल्ली
  • मीठीबाई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई
  • एथिराज कॉलेज फॉर वुमेन, चेन्नई
इसको भी पढ़े-   [Updated] भारत में MSW कोर्स के लिए 17 सर्वश्रेष्ठ कॉलेज

MSC की पढ़ाई के बाद क्या करें?

जब आपकी MSC की पढ़ाई खत्म हो जाती है। उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए आपके पास कई सारे विकल्प होते है। यहाँ हम आपके साथ MSC की पढ़ाई के बाद करने वाले कुछ महत्वपूर्ण विकल्पों को शेयर करेगें। उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आयेगी।

एमबीए ( मास्टर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन ): MSC की पढ़ाई के बाद एमबीए करना आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। एमबीए एक 2 साल की मास्टर कोर्स होता है। एमबीए में मुख्य रूप से बिज़नेस स्किल, बिज़नेस मैनेजमेंट और मार्केटिंग स्किल के बारे में पढ़ाया जाता है।

पीएचडी ( डॉक्टर ऑफ फिलोसोफी ): यदि आप यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर या लेक्चरर के रूप में अपना करियर बनाना चाहते है तो आप MSC के बाद पीएचडी कर सकते है। पीएचडी की पढ़ाई पूरा करने के बाद आपके नाम Dr. लग जाता है

PGDM ( पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट ): PGDM और MBA में काफी समानता है। आप MSC के बाद PGDM करके भी अपना एक बढ़िया करियर बना सकते है।

डिजिटल मार्केटिंग: आज के समय मे डिजिटल मार्केटिंग का इंडिया में काफी डिमांड है। आने वाले समय मे इसका डिमांड और बढ़ेगा। आप MSC के बाद एक अच्छे जगह से डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स करके आने वाले समय मे इसके माध्यम से बहुत ज्यादा पैसा कमा सकते है।

एमफिल ( मास्टर ऑफ फिलोसोफी ): यदि आपके पास एक पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री है तभी आप एमफिल कर सकते है। यह एक रिसर्च प्रोग्राम होता है। एमफिल एक 2 साल का कोर्स होता है। एमएससी के बाद आप एमफिल कोर्स करके भी अपना एक बेहतरीन करियर बना सकते है।

बी.एड. ( बैचलर ऑफ एजुकेशन ): यदि आप एक अध्यापक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते है तो बी.एड. आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। बी.एड. एक पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स होता है। आप एमएससी के बाद बहुत ही आसानी से बी.एड. कर सकते है।

MSC की पढ़ाई के बाद हमने आपको ऊपर कुछ बेहतरीन विकल्पों के बारे में बताया है। इन विकल्पों के अलावा और भी बहुत से विकल्प है जिसको आप MSC की पढ़ाई के बाद कर सकते है। उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी।

एमएससी करने के बाद कौन सी नौकरी मिल सकती है?

एक बार जब आप MSC की पढ़ाई को पूरा कर लेते है उसके बाद आपको विभिन्न क्षेत्रों अलग अलग तरह के काफी अच्छे अच्छे जॉब मिल सकते है। यहां हम आपके साथ MSC करने के बाद मिलने वाले जॉब की एक लिस्ट को शेयर कर रहा हूँ। उम्मीद है ये लिस्ट आपको पसंद आयेगी।

  • मेडिकल लेबोरेटरीज
  • बायोमेडिकल केमिस्ट
  • लैब केमिस्ट
  • रिसर्च इंड्रस्ट्री
  • मेडिकल इंड्रस्टी
  • लेबोरेटरी असिस्टेंट
  • वैज्ञानिक
  • शोधार्थी
  • प्रोफेसर
  • वैज्ञानिक पत्रकार
  • फार्मास्युटिकल कंपनी में वैज्ञानिक सलाहकार
  • स्वास्थ्य सेवा में वैज्ञानिक
  • वन विज्ञानी
  • खाद्य प्रोसेसिंग कंपनी में वैज्ञानिक
  • लैब तकनीशियन
  • जलवायु विज्ञानी
  • डेटा वैज्ञानिक
  • विज्ञान प्रोजेक्ट प्रबंधक
  • जैव चिकित्सा उत्पाद विकास में वैज्ञानिक
  • कंप्यूटर विज्ञान सलाहकार
  • रसायनशास्त्रीय उत्पाद विकास में वैज्ञानिक

निष्कर्ष:-

हम उम्मीद करते है कि अब तक अपने इस पूरे आर्टिकल को पढ़ लिया होगा। अब तक आपको MSC क्या होता है, MSC Karne Ke Fayde, MSC में एडमिशन के लिए क्या योग्यता जैसी और भी कई महत्वपूर्ण चीज़ों के बारे में काफी अच्छी जानकारी हो गई होगी।

इसको भी पढ़े-   B.A. पास महिलाओं के लिए ये है 17 श्रेष्ठ सरकारी नौकरियां?

यदि आपको एमएससी के बारे दी गई ये सारी जानकारी पसंद आई हो तो इसको अपने मित्रों के साथ जरूर शेयर करें।

इसके साथ यदि एमएससी के बारे आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट के माध्यम से जरूर पूछे। हम आपके सवाल का जबाब 24 घंटे के अंदर देने की कोशिश करेगें।

MSC Karne Ke Fayde के बारे में FAQ:

एमएससी के बाद हाई सैलरी कोर्स कौनसे हैं?

एमएससी के बाद हाई सैलरी वाले मुख्य कोर्स पीएचडी, एमबीए, बायोइनफॉर्मेटिक्स, विज्ञान प्रबंधन, जलवायु विज्ञान, एमफिल और डिजिटल मार्केटिंग है।

एमएससी करने में कितना खर्च आता है?

सरकारी यूनिवर्सिटी में एमएससी की पढ़ाई की औसत फीस 25000 से 70000 हजार रुपये तक होती है। जबकि प्राइवेट यूनिवर्सिटी औसत फीस 1 लाख से 5 लाख के बीच मे हो सकती है।

क्या एमएससी के लिए एंट्रेंस एग्जाम जरूरी है?

हां! एमएससी (MSC) में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम जरूरी होता है। एंट्रेंस एग्जाम में पास होने के बाद ही आपका मास्टर ऑफ साइंस में एडमिशन होता है।

एमएससी करने के बाद क्या करना चाहिए?

कई सारी ऐसी कोर्सेज होती है जिसको आप एमएससी करने के बाद करके अपना एक बेहतरीन करियर बना सकते है जैसे एमबीए, पीएचडी, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM), सिविल सर्विस एग्जाम, डिजिटल मार्केटिंग और एमफिल उनमे से मुख्य है।

एमएससी कितने साल का कोर्स है?

एमएससी कोर्स की अवधि आमतौर पर 2 साल का होता है! इन दो सालो में विद्यार्थियों को 4 की पढाई करवाई जाती है!

मेरा नाम सद्दाम हुसैन है और मैं इस ब्लॉग का फाउंडर और कंटेंट राइटर हूँ। इस ब्लॉग पर मैं एजुकेशन, सरकारी नौकरी, जॉब, कैरियर, बिजनेस, कोर्सेज और सेलेबस से रिलेटेड हर नई और महत्वपूर्ण लेख को रेगुलर बेसिक पर प्रकाशित करता रहता हूँ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!